फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्ती से किया इंकार तो हुआ ब्लेड से वार

Sun, 19 Jan 2014 11:23 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
12वीं कक्षा की एक छात्रा को सरेराह एक बाइक सवार ने रोक लिया, दोस्ती करने का दवाब बनाने लगा और इंकार करने पर ब्लेड से छात्रा पर वार कर दिया।
विज्ञापन


मामला जयपुर के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र का है। स्थानीय लोगों ने बाइक का नंबर देख लिया और पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि इनमें से एक लड़का पहले से लड़की के पीछे था और दोस्ती करने के लिए दवाब बनाता था।

लड़की के इंकार करने पर वो शनिवार को प्लान बना कर आया था। वो अपने साथ अपने एक दोस्त को भी लाया था।

प्लान के मुताबिक उसने लड़की को रोका और दोस्ती के लिए कहा। लड़की के मना करने पर उसने ब्लेड से लड़की पर वार कर दिया।

लड़की उसी स्थिति में स्कूल पहुंची और प्रिंसीपल को पूरी बात बताई। पुलिस को बुलाया गया और फिर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें