फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ेदान से मिला 3 किलो सोना

Sun, 19 Jan 2014 08:14 AM IST
एजेंसी/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के सांगानेर हवाईअड्डे के एक कूड़ेदान से तीन किलो सोना बरामद किया गया है।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि दुबई से आई उड़ान के किसी यात्री या फिर एयरलाइंस के किसी कर्मचारी ने पकड़े जाने की डर में इसे कूड़ेदान में डाल दिया।

अधिकारियों के मुताबिक सीमा शुल्क काउंटर के नजदीक वाशरूम के पास बने कूडे़दान से एक-एक किलो के सोने के तीन बार मिले।

सीमा शुल्क उपायुक्त एचएस मीणा ने कहा कि कूडे़दान से जब सोना बरामद किया गया तब तक अधिकतर यात्री एयरपोर्ट से निकल गए थे।
उन्होंने 10 यात्रियों से पूछताछ की, लेकिन बाद में उन्हें क्लियरेंस दे दिया गया।

एक संदिग्ध दंपति को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें