फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 वर्षीय युवती ने 72 साल के वृद्ध पर ये आरोप लगाकर वसूले छह लाख

Wed, 15 Mar 2017 10:29 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  
विज्ञापन
blackmailing - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
72 साल के एक वृद्ध व्यक्ति को बलात्कार के झूठे केस में फंसाकर ब्लैकमेल कर छह लाख रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। इस हाइप्रोफाइल मामले में ब्लैकमेल करने वाली आरोपी युवती और उसके सहयोगी को प्रताप नगर थाना पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।

केस की खास बात यह है कि इस ब्लैकमेलिंग में भी तीन वकीलों के शामिल होने की बात सामने आई है, जिन्हें पीड़ित व्यक्ति की रिपोर्ट पर पुलिस ने नामजद कर तलाश शुरु कर दी है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


डीसीपी पूर्व कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि 23 वर्षीया गिरफ्तार आरोपी सपना शर्मा है, जो सूरजपोल गेट के पास, जुगलजोड़ी हनुमान मंदिर के पीछे कॉलोनी में रहती है। जबकि ब्लैकमेलिंग में सहयोगी उसका साथी बजरंग सिंह है, जो कि भुसावर, भरतपुर में गांव महमपुर का रहने वाला है।
 
डीसीपी ने बताया कि शिव आॉफिसर्स कॉलोनी, रामनगरिया, जगतपुरा में रहने वाले 72 वर्षीया परिवादी रामजीलाल मीणा ने 1 मार्च को जरिए डाकपोस्ट प्रताप नगर थाने में एक मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसमें बताया कि उसके परिचित सीताराम मीणा, रामगोपाल मीणा, गुलाब मीणा व बजरंग सिंह ने उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकियां दी। इसके बाद गिरोह ने अपनी परिचित सपना शर्मा की मदद लेकर 28 फरवरी 2015 को बलात्कार का झूठा मुकदमा दर्ज करवा दिया।
 
विज्ञापन

164 के बयानों में उससे दुष्कर्म होने की बात से मुकर गई

blackmailing - फोटो : Demo pic
आरोपियों ने राजीनामा करने की एवज में पीड़ित रामजीलाल से छह लाख रुपयों की मांग की। इसके लिए गिरोह ने रामजीलाल को एडवोकेट राजेंद्र यादव, मोहन चौधरी व राजेश मीणा से भी मिलवाया। आखिरकार, सभी ने मिलकर रामजीलाल से छह लाख रुपयों की मांग की। आखिरकार, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर पीड़ित रामजीलाल ने डिमांड पूरी कर दी।

पुलिस के मुताबिक रुपयों का सेटलमेंट होने पर झूठा मुकदमा दर्ज करवाने वाली सपना शर्मा कोर्ट के समक्ष दिए गए 164 के बयानों में उससे दुष्कर्म होने की बात से मुकर गई। पिछले दिनों एसओजी द्वारा दुष्कर्म के केसों में फंसाकर ब्लेकमेलर गिरोह का खुलासा होने के बाद पीड़ित रामजीलाल ने एसपी राष्ट्रदीप से मुलाकात कर पी​ड़ा जाहिर की। केस की जांच सबइंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह को सौंपी गई। मामला फर्जी पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी सपना व सहयोगी बजरंग सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें