फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, कहा- कोई भी विधायक हमारे संपर्क में नहीं

Fri, 12 Jun 2020 06:47 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया - फोटो : ANI
विज्ञापन

देश के कई राज्यों में होने वाले आगामी राज्यसभा चुनावों की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। चुनाव के मद्देनजर अब राजनीतिक पार्टियों में जुबानी जंग भी तेज हो गई है। फिलहाल राजस्थान के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कांग्रेस के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'कांग्रेस का कोई भी विधायक हमारे संपर्क में नहीं है, जो भाजपा के साथ जुड़ना चाहता है, जो मोदी जी की नीतियों में विश्वास रखता है, जो कांग्रेस की नकारा सरकार को लात मारना चाहता है, हम उसका स्वागत करते हैं।

विज्ञापन

,
पूनिया ने राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर आरोप लगाते हुए कहा, 'पिछले कई दिनों से राजस्थान में मुख्यमंत्री जी की पहल पर एक पॉलिटिकल ड्रामा चल रहा है, मामला राज्यसभा के चुनाव का है। पिछले कई दिनों में अनेक बार अनर्गल सी बातें एक जिम्मेदार पद पर बैठे हुए व्यक्ति ने कहीं हैं।

दरअसल कांग्रेस की तरफ से भाजपा पर विधायकों की खरीद फरोख्त और उन्हें बरगलाने का आरोप लगाया गया है। इन्हीं आरोपों पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर पलटवार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें