फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur News: 'सोनिया गांधी का मूल क्रिश्चियन... सनातनी नहीं'; धौलपुर में बोले भाजपा सांसद सुमेधानंद सरस्वती

Wed, 06 Sep 2023 06:14 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने कहा कि सोनिया गांधी का मूल क्रिश्चियन है, सनातनी नहीं है। सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी को खुश करने के लिए कांग्रेसी कुछ भी बोल जाते हैं।
विज्ञापन
सुमेधानंद सरस्वती ने सोनिया गांधी पर बोला हमला। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर में भाजपा की परिवर्तन यात्रा में शामिल होने पहुंचे सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने सोनिया गांधी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने सोनिया गांधी को क्रिश्चियन संस्कृति का बता दिया। साथ ही दावा किया कि राजस्थान विधानसभा चुनाव जीतकर भाजपा सरकार बनाएगी। 

विज्ञापन


प्रेसवार्ता कर सांसद ने कहा कि सोनिया गांधी का मूल क्रिश्चियन है, सनातनी नहीं है। सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी को खुश करने के लिए कांग्रेसी कुछ भी बोल जाते हैं। उन्होंने कहा भारत ऋषि मुनियों का देश है। यहां की संस्कृति सनातनी है, जो हमेशा इस देश में बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की मौलिक विचारधारा भगवान राम, वेद और संस्कृति की है। दुनिया की कोई ताकत उसे नहीं रोक सकती है। 

सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने कहा कि धौलपुर राजस्थान का महत्वपूर्ण जिला है। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सीमा से जुड़ा होने की वजह से त्रिवेणी संगम जैसी स्थिति इस जिले में बनी हुई है। कार्यकर्ताओं में सवाई माधोपुर से लेकर धौलपुर तक जोश दिखाई दे रहा है। लोगों की मानसिकता भाजपा को वापस लाने की बन चुकी है। इससे कांग्रेस पूरी तरह से बौखला गई है। 
विज्ञापन


सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने कहा कि जिस प्रकार आदमी लड़खड़ाता है, ठीक उसी प्रकार कांग्रेस पार्टी भी अपना जनाधार खो चुकी है। लड़खड़ाहट में आदमी किसी भी प्रकार का बयान दे सकता है। कांग्रेस के नेता भारत, संविधान और सनातन के संदर्भ में गलत बयान दे रहे हैं। इससे साबित होता है कि कांग्रेस की विदाई तय है और भाजपा राजस्थान प्रदेश में वापसी करेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें