राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा।
- फोटो : सोशल मीडिया
सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने जयपुर के पिंक सिटी प्रेस क्लब में मीडिया से रूबरू होकर कहा- IT विभाग में हुए घोटालों को लेकर परिवादी के साथ वह मुकदमा दर्ज करवाएंगे। डॉ किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि आईटी डिपार्टमेंट में करीब 5 हजार करोड़ के अलग-अलग घोटालों को लेकर शिकायत दी जाएगी। सांसद किरोडी लाल मीणा ने कहा कि वो इस पूरे घोटाले की जानकारी ईडी को देंगे। इसके अलावा भी कई मामले उनके पास हैं, जो सीएम के रिश्तेदारों से जुड़े हैं। सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने आरोप लगाया कि इस घोटाले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के रिश्तेदार भी शामिल हैं।
कांग्रेस सरकार पर 3.5 हजार करोड़ के घोटाले के आरोप
बीजेपी के राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ीलाल मीणा ने कांग्रेस सरकार पर 3.5 हजार करोड़ के घोटाले के आरोप भी लगाए। उन्होंने आईटी घोटाला, Wi-Fi घोटाला, मैन पावर घोटाला, फेयरमोंट होटल घोटाला सहित कई कथित घोटालों के नाम लेते हुए सीएम अशोक गहलोत, उनके परिवार और कांग्रेस सरकार को टारगेट किया। प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक और ईडी जांच के मुद्दे पर भी सांसद ने गहलोत सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया।
फेयर माउंट होटल में ब्लैक मनी को किया व्हाइट
सांसद किरोड़ीलाल ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत के खिलाफ उन्हें सबूत मिले हैं । फेयरमोंट होटल में ब्लैक मनी को व्हाइट किया गया है। आमेर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज हो रही है। गुरुवार दोपहर 1 बजे वह पूरे मामले का खुलासा करेंगे।
सीएम के एक रिश्तेदार राजकॉम्प में मैनेजर
राज्यसभा सांसद डॉ किरोडी लाल मीणा की प्रेस वार्ता में कहा कि कि सीएम के एक रिश्तेदार राजकॉम में मैनेजर के पद पर लगे हुए हैं, जो सीएमओ और सीएमआर में काम देखते हैं। आईटी के काम राजेश सैनी देखते हैं और सारे बिल बेटी रुचि सैनी के नाम से उठते हैं। बिलों का डॉट स्क्वायर कंपनी के माध्यम से फर्जी भुगतान किया गया है। सांसद ने कहा वाईफाई और मैनपॉवर में भी घोटाला किया गया है। जिसके कागज़ मेरे पास हैं। जो ईडी को दिए जाएंगे। मैन पावर में प्रति व्यक्ति 4 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। उन्होंने आईटी विभाग के उप निदेशक स्तर के अधिकारी की इसमें लिप्तता बताई।
एसओजी के जांच अधिकारी भी ईडी की जांच की जद में आएंगे
प्रदेश में ईडी की एंट्री पर राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ीलाल ने कहा कि पूरा मामला एक साल पुराना है, एसओजी के जांच अधिकारी भी ईडी की जांच की ज़द में आएंगे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को परेशान नहीं होना चाहिए। क्योंकि वो खुद करप्शन के खिलाफ जीरो टोलरेंस रखते हैं।