फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tonk: बीजेपी सांसद जौनपुरिया ने अफसरों को लगाई फटकार, कहा- केंद्रीय योजनाओं को लेकर गंभीर नहीं हैं अधिकारी

Thu, 18 May 2023 05:58 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक

सार

जिला विकास समन्वयक और निगरानी समिति की बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों का केंद्रीय योजनाओं पर काम संतोषजनक नहीं मिलने पर सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने फटाकर लगाई।
विज्ञापन
निगरानी समिति की बैठक - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सवाई माधोपुर से बीजेपी सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने गुरुवार को सवाई माधोपुर जिला परिषद सभागार में जिला विकास समन्वयक और निगरानी समिति की बैठक ली। इसमें जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। केंद्रीय योजनाओं पर काम संतोषजनक नहीं पाए जाने पर सांसद ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।

विज्ञापन


बैठक के दौरान सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने विभागवार केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। जिन योजनाओं की कार्य प्रगति धीमी मिली, उन योजनाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को योजनाओं की क्रियान्विति और कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान सांसद ने पीएम आवास, पशुपालन, कृषि, सिंचाई, जल जीवन मिशन, रूड़ीप, बिजली के घरेलू और कृषि कनेक्शन, पेयजल योजनाएं, सड़क निर्माण, ऋण योजनाओं सहित विभिन्न योजनाओं की एक-एक कर समीक्षा की और आशानुरूप कार्यप्रगति नहीं मिलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और कार्यप्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए।

ज़्यादातर अधिकारी केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर गंभीर नहीं
बैठक के दौरान सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से आमजन के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से भरपूर बजट दिया जा रहा है, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही और अनदेखी के चलते आमजन को केंद्र सरकार की योजनाओं का संपूर्ण लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले के अधिकतर विभागों के अधिकारी केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन


विधायक इंदिरा मीणा और दानिश अबरार पर अधिकारियों को डराने-धमकाने का आरोप
सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने बामनवास से कांग्रेस विधायक इंद्रा मीणा और सवाई माधोपुर विधायक दानिश अबरार पर अधिकारियों को डराने धमकाने का आरोप लगाते हुए कहा कि विधायकों ने अधिकारियों को इस तरह डरा धमका रखा है कि अधिकारी सहमे हुए हैं और सही तरह से काम नहीं कर पा रहे हैं। सांसद ने कहा कि विधायक अधिकारियों पर दबाव बनाकर केंद्र की योजनाओं और निर्माण कार्यो को अपना बताकर शिलान्यास और उद्घाटन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार विभिन्न योजनाओं में भरपूर बजट दे रही है। उसके बावजूद अधिकारी आमजन को योजनाओं का सम्पूर्ण लाभ नहीं दे पा रहे। सांसद ने बैठक के दौरान अधिकारियों को केंद्र सरकार की योजनाओं की क्रियान्विति को लेकर सख्त निर्देश दिए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें