फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: भाजपा विधायक रावत पर 4.5 करोड़ की ठगी का आरोप, कारोबारी बोला- एमपी का टिकट दिलाने रुपये लिए

Tue, 22 Aug 2023 09:51 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

कारोबारी मोहन लाल चौधरी ने पुष्कर से भाजपा विधायक सुरेश रावत पर गंभीर आरोप लगाया है। चौधरी ने कहा कि रावत ने लोकसभा चुनाव में भाजपा से टिकट दिलवाने के नाम पर उनसे चार करोड़ पच्चास लाख रुपए लिए हैं।
विज्ञापन
भाजपा विधायक सुरेश सिंह रावत। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले अजमेर जिले के पुष्कर से भाजपा विधायक सुरेश सिंह रावत की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। एक कारोबारी ने रावत पर 4.5 करोड़ की ठगी का आरोप लगाया है। कारोबारी ने कहा रावत ने एमपी (सांसदी) का टिकट दिलाने के नाम पर उससे रुपये लिए हैं। ये रकम अमित शाह के नाम पर ली गई है। 
विज्ञापन


दरअसल,  मंगलवार को अजमेर जिले में कारोबारी मोहन लाल चौधरी प्रेस वार्ता कर भाजपा विधायक गंभीर आरोप लगाया। जाट विश्राम स्थली पर आयोजित पत्रकार वार्ता में चौधरी ने पुष्कर से भाजपा विधायक सुरेश रावत पर लोकसभा चुनाव में भाजपा से टिकट दिलवाने के नाम पर चार करोड़ पच्चास लाख रुपए लेने का आरोप लगाया। चौधरी ने कहा कि ये रकम अमित शाह के नाम पर ली गई थी। कपड़ा कारोबारी मोहन लाल चौधरी ने कहा कि वे जल्द ही इस मामले में कानूनी कार्रवाई करेंगे। ऐसे में संभव है कि विधायक रावत पर जल्द ही केस दर्ज कराया जा सकता है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें