फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बम ब्लास्ट के आरोपी बरी, BJP विधायक पूनिया ने सरकार की पैरवी पर उठाए सवाल, तुष्टिकरण का लगाया आरोप

Wed, 29 Mar 2023 06:30 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधायक सतीश पूनिया ने जयपुर बम सीरियल बम ब्लास्ट के सभी दोषियों के बरी होने पर सवाल खड़े करते हुए गहलोत सरकार की ओर से पैरवी पर सवाल खड़े करते हुए शंका जाहिर की है।
विज्ञापन
भाजपा विधायक सतीश पूनिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सतीश पूनिया ने कहा है कि राज्य सरकार की न्यायिक पैरवी की लापरवाही संदेह पैदा करती है, यह कांग्रेस सरकार की तुष्टिकरण की पराकाष्ठा है।

विज्ञापन


भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने जयपुर बम ब्लास्ट मामले पर बयान जारी कर कहा कि, 13 मई 2008 को शांतिपूर्ण शहर जयपुर में बम धमाके हुये, जिसमें 71 लोग मारे गये थे, कालांतर में दिसंबर 2019 में इन्हीं में से 1 आरोपी को फांसी की और 3 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।

बुधवार को राजस्थान उच्च न्यायालय ने उन सब आरोपियों को बरी कर दिया है। इतने बड़े संज्ञेय अपराध में उन सबका बरी होना, यह राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार की पैरवी पर शंका पैदा करता है।जिस तरीके से एटीएस ने सबूत पेश किये, कांट-छांटकर कर पेश किये और न्यायालय ने जिस तरीके से कहा है कि पैरवी ठीक तरीके से नहीं हुई, सबूत ठीक तरीके से नहीं आये, जांच का जो पक्ष है वह शंका पैदा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी कांग्रेस सरकार की तुष्टिकरण की पराकाष्ठा
ऐसे में इस तरीके के संगीन मामले में राज्य सरकार की न्यायिक पैरवी की लापरवाही यह संदेह पैदा करती है। मुझे लगता है कि यह भी कांग्रेस सरकार की तुष्टिकरण की पराकाष्ठा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें