फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक बोले, विश्व के पहले आदिवासी थे हनुमान

Mon, 28 May 2018 03:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

अजीबोगरीब बयान देने के लिए चर्चित अलवर के भाजपा विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने हनुमान के दुनिया के पहले आदिवासी होने का दावा किया है। विधायक का मानना है कि आदिवासियों को इकट्ठा कर उनके आराध्य हनुमान ने एक सेना बनाई थी, जिसे प्रभु राम ने खुद प्रशिक्षित किया था।

विज्ञापन


विधायक ने कहा कि दलित संगठनों द्वारा 2 अप्रैल को भारत बंद के दौरान हनुमान की एक तस्वीर का अपमान किया गया था, जिसका उन्हें काफी दुख है। पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को आहूजा ने पत्रकारों से कहा था कि उन्होंने भाजपा सांसद किरोड़ीलाल मीणा से इस बारे में बात की और कहा आप खुद को आदिवासी कहते हैं फिर भी हनुमान जी का सम्मान नहीं करते। 

विधायक ने 2016 में कहा था कि जेएनयू में हर दिन 3 हजार कॉन्डोम और 2 हजार शराब की बोतलें पाई जाती हैं। पिछले साल भी उन्होंने विवादित बयान में कहा था, ‘जो गोहत्या और गोतस्करी में शामिल होते हैं, उन्हें इसी तरह मार देना चाहिए।’

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें