फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: BJP ने उठाया कन्हैयालाल हत्याकांड का मामला, रामलाल बोले-सरकार के रवैये से हत्यारों को नहीं मिली सजा

Wed, 28 Jun 2023 03:17 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

भाजपा विधायक रामलाल शर्मा ने कन्हैयालाल  हत्याकांड को लेकर सरकार पर उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। आज से भाजपा के बड़े नेताओं की सभाएं प्रदेश में शुरू हो रहीं हैं। ऐसे में भाजपा ने एक बार फिर इस मुद्दे को उठा दिया है। 30 जून को अमित शाह भी उदयपुर दौरे पर आ रहे हैं। ऐसे वे इस मामले को लेकर गहलोत सरकार पर हमला बोल सकते हैं। 
विज्ञापन
विधायक रामलाल शर्मा - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता और विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि कन्हैलाल के हत्यारों को जल्द से जल्द सजा दिलवाकर सरकार को एक नजीर पेश करने का काम करना चाहिए था। उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या को एक साल बीत चुका है। 

विज्ञापन


हत्याकांड के समय सरकार ने कहा था कि हम न्यायिक प्रक्रिया को कानूनी रूप से जल्द से जल्द पूरा कर हत्यारों को सजा दिलाने का काम करेंगे। लेकिन, एक साल बीतने के बाद भी सरकार उदासीन रवैये के साथ काम कर रही है। 

आज भी कन्हैयालाल के परिजनों सहित इस निर्मम हत्या का विरोध करने वाले लोग न्याय का इंतजार कर रहे हैं। वे चाहते हैं कि सरकार निर्धारित समय सीमा में पैरवी कर अपराधियों को सजा दिलाने का काम करें, ताकि लोगों में यह विश्वास हो सके कि अपराधियों को सजा तत्काल मिलती है। अगर, सजा में देरी होती है तो लोगों का न्याय से विश्वास उठ जाता है। 
विज्ञापन


विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि सरकार राजनीतिक रोटियां सेकने का काम कर रही है, जबकि उसे लोगों की भावना के मुताबिक काम करना चाहिए। आवश्यकता इस बात की है कि प्रदेश में इस प्रकार के अपराधों का दोहराव नहीं हो। इसके लिए सरकार आरोपियों को सजा दिलाकर एक नजीर पेश करे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें