फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक ने पायलट से पूछा- इंदिरा गांधी के साथ कब-कब मंदिर गए राहुल? 

Fri, 10 Aug 2018 07:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जयपुर 
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिरों को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच हो रही सियासत के बीच विवादित बयानों से सुर्खियों में रहने वाले भाजपा विधायक ज्ञानदेव आहूजा भी कूद पड़े हैं। 

विज्ञापन


आहूजा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से पूछें कि वे पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ कब-कब मंदिर गए। यदि पायलट साबित कर दें, तो मैं पद छोड़ दूंगा, यदि साबित नहीं कर पाए, तो सचिन पायलट पद छोड़ दें। राहुल का शनिवार को जयपुर में रोड शो है और इस दौरान उनके मंदिर जाने और नहीं जाने को लेकर राजनीति तेज हो गई है। 

आहूजा ने जयपुर में भाजपा मुख्यालय के बाहर पत्रकारों से कहा कि मैं 78 साल का हूं और मुझे अच्छी तरह याद है कि राहुल गांधी कभी भी इंदिरा गांधी के साथ मंदिर नहीं गए और मैं ये दावे के साथ कहता हूं। यदि पायलट नहीं तो राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत ही जवाब दे दें। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा था कि चुनाव नजदीक आते हैं तो कांग्रेस को मंदिर याद आ जाते हैं और वैसे मंदिर को भूल जाते हैं। पायलट ने जवाब में कहा था कि राहुल ने अपनी दादी (इंदिरा) व जवाहर लाल नेहरू से मंदिर जाना सीखा है, लेकिन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बताएं कि उन्होंने मंदिर तोड़ना कहां से सीखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें