फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: BJP नेता सुनील भराला ने यूपी CM योगी के बयान का समर्थन किया, कहा- भारत हिंदू राष्ट्र बनना चाहिए

Mon, 30 Jan 2023 06:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

बीजेपी नेता सुनील भराला ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने भारतवर्ष के लिए एक बड़ी बात कह कर देश के सनातन हिंदुओं का दिल जीत लिया है। यूपी सीएम योगी ने राजस्थान के जालौर दौरे पर एक कार्यक्रम में कहा था कि सनातन धर्म राष्ट्रीय धर्म है। पूरा मामला जानें...
विज्ञापन
बीजेपी नेता सुनील भराला और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के जालौर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए करते हुए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सनातन धर्म को लेकर एक बयान दिया था। भाजपा के वरिष्ठ नेता पंडित सुनील भराला ने उस बयान का समर्थन किया है। साथ ही उन्होंने एक कदम आगे जाकर यह कह दिया कि भारत हिंदू राष्ट्र अवश्य बनना चाहिए। 

विज्ञापन


'योगी जी के बयान ने जीता सनातन हिंदुओं का दिल'
पंडित सुनील भराला उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष/राज्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। भराला ने योगी आदित्यनाथ के बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री जी ने भारतवर्ष के लिए एक बड़ी बात कह कर देश के सनातन हिंदुओं का दिल जीत लिया है। यह बयान स्वागत योग्य है जिसकी प्रशंसा पूरे उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में हो रही है। इसके साथ ही भराला ने कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र अवश्य बनना चाहिए।

'सनातन धर्म देश का राष्ट्रीय धर्म है'
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजस्थान के जालोर दौरे पर थे। योगी शुक्रवार को भीनमाल में नीलकंठ महादेव मंदिर के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। तब उन्होंने कहा था कि सनातन धर्म भारत का राष्ट्रीय धर्म है। हम सब अपने स्वार्थों से ऊपर उठ करके इस राष्ट्रीय धर्म से जुड़ते हैं। हमारा देश सुरक्षित हो। हमारे मान बिंदुओं की पुर्नस्थापना हो। गौ ब्राह्मण की रक्षा हो। इसी काल खंड में अगर हमारे तीर्थस्थल अपवित्र हुए तो उनकी पुर्नस्थापना का अभियान चले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें