फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: लाल डायरी में मुख्यमंत्री के लाल के भी काले कारनामे आ रहे सामने, सुधांशु त्रिवेदी का गहलोत पर हमला

Thu, 03 Aug 2023 11:10 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि लाल डायरी के अभी तक जो पन्ने सामने आए हैं, उससे कांग्रेस के अंदर और सरकार के द्वारा राजस्थान किक्रेट एसोशिएशन के साथ पैसे के लेन-देने के बातें भी सामने आईं हैं। लाल डायरी में राजस्थान के मुख्यमंत्रीजी के लाल के भी कारनामे सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लाल डायरी को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने राजस्थान की गहलोत सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा हर दिन भ्रष्टाचार, अपराधीकरण और महिलाओं के साथ दुष्कर्म जैसी शर्मनाक घटनाओं के लिए बार-बार उभरकर आते हुए राजस्थान सरकार के कारनामों में अब एक नया काला अध्याय जुड़ गया है।

विज्ञापन


ये काला अध्याय लाल डायरी से संबंधित है, ये लाल डायरी पिछले कई दिनों से चर्चा में बनी हुई थी। इस लाल डायरी को लेकर राजस्थान विधानसभा में फिजिकल मैन हैंडलिंग तक हुई और अब इस लाल डायरी के काले पन्ने भी  एक-एककर सामने आने लगे हैं।   



सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि अभी तक उसके जो पन्ने सामने आए हैं, उससे कांग्रेस के अंदर और सरकार के द्वारा राजस्थान किक्रेट एसोशिएशन के साथ पैसे के लेन-देने के बातें भी सामने आईं हैं। लाल डायरी में राजस्थान के मुख्यमंत्रीजी के लाल के भी कारनामे सामने आ रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ये एक सिर्फ ये विषय राजस्थान सरकार के मंत्री ने विधानसभा के पटल पर उठाया है। एक मंत्री का सदन के पटल पर दिया गया बयान सबसे प्रमाणिक माना जाता है। अशोक गहलोत सरकार में मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने आरोप लगाया तो उन्हें चंद घंटों में  बर्खास्त कर दिया गया। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि  कैबिनेट मंत्री सरकार होता है, सरकार का हिस्सा होता है। उसके बयान से ज्यादा प्रमाणित और कुछ नहीं हो सकता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें