फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: दौसा में चार फरवरी से शुरू होगा भाजपा का 'गांव चलो अभियान',  54 हजार गांव तक पहुंचने की बनाई रणनीति

Tue, 30 Jan 2024 08:47 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बताया कि दौसा जिले में गांव चलो अभियान 4 से 11 फरवरी तक चलाया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के नेतृत्व में जन-प्रतिनिधि, पदाधिकारी और 85 हजार से अधिक कार्यकर्ता 54 हजार गांव में रात्रि प्रवास भी करेंगे।
विज्ञापन
गांच चलों अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा जिले में भाजपा की ओर से ‘गांव चलो अभियान’ और शक्ति वंदन  कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय के एक मैरिज गार्डन आयोजित हुए कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री मोतीलाल मीणा समेम अन्य पदाधिकारियों और वक्ताओं ने संबोधित किया। महामंत्री मोतीलाल मीणा ने कहा कि भाजपा का 'गांव चलो अभियान' का लक्ष्य 54 हजार गांव तक पहुंचने का है। 

विज्ञापन


दरअसल, लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा ‘गांव चलो अभियान’शुरू करने जा रही है। इस लेकर प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का अयोजन किया गया। अभियान के तहत मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायकों और 85 हजार कार्यकर्ताओं के जरिए 54 हजार गांव तक पहुंचने की रणनीति बनाई गई है। भाजपा नेता और कार्यकर्ता रात में गांव में विश्राम करेंगे और केंद्र-राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को देंगे। साथ ही वंचित पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से जोड़ने का काम भी किया जाएगा।

4 से 11 फरवरी तक चलेगा अभियान
गांव चलो अभियान के संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बताया कि दौसा जिले में गांव चलो अभियान 4 से 11 फरवरी तक चलाया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के नेतृत्व में जिले के जन-प्रतिनिधि , पदाधिकारी और 85 हजार से अधिक कार्यकर्ता 54 हजार स्थानों पर एक दिवसीय रात्रि प्रवास करेंगे। प्रवास के दौरान मोदी सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं समेत प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। प्रवास के दौरान विकसित भारत संकल्प यात्रा से ग्रामीणों को जोड़ने, ब्रांड एबेंसेडर बनाने और नमो ऐप डाउनलोड कराने का कार्य किया भी जाएगा।  
विज्ञापन


दौसा भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ प्रभु दयाल शर्मा ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम से देश के निर्माण में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ेगी। इससे राष्ट्रीय नीतियों, कार्यक्रमों के निर्माण और नीति निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समय-समय पर दोहराया है कि उनकी सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए हर संभव प्रयास करेगी। नारी शक्ति वंदन अधिनियम इसी प्रयास का परिणाम है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें