फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: मुख्यमंत्री को घेरने की तैयारी भाजपा, सरकार की विफलता बताने के लिए एक्टिव किए सोशल मीडिया ग्रुप

Sat, 05 Aug 2023 06:28 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

राजस्थान सरकार के राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेलों की काट करने के लिए भाजपा  सोशल मीडिया को एक्टिव करने की तैयारी कर चुकी है। सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा राजस्थान के मुद्दों को चार करोड़ लोगों तक पहुंचाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेलों की शुरुआत के साथ ही भाजपा चार करोड़ राजस्थान वासियों से सीधे संपर्क स्थापित कर राजस्थान की कानून व्यवस्था, युवाओं की हालात और महिला सुरक्षा पर राज्य सरकार को घेरने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


भाजपा के सोशल मीडिया टीम के अनुसार भाजपा के एक लाख व्हाट्सएप तैयार हैं। इसके साथ 44 जिलों के बीजेपी के पेज और सात मोर्चों के भी पेज तैयार हैं, जिनकी आज तक की रीच चार करोड़ राजस्थानी लोगों तक है।

'राजीव गांधी शहरी ओलंपिक' खेलों को भारत सरकार के 'खेलों इंडिया' का नाम परिवर्तन कर चलाया गया एक प्रोपेगेंडा बता रही है, जिसके सच को सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन तक पहुंचाया जाएगा। भाजपा की सोशल मीडिया टीम शहरी इलाकों में खेलों के मैदान का भी मुद्दा गरमाने की तैयारी कर रही है। 
विज्ञापन


भाजपा की टीम मुख्यमंत्री बेरोजगारी के मुद्दे पर भी सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार को घेरने की तैयारी कर रही है, जिसमें सिर्फ एक टी शर्ट देकर युवाओं को बहलाया जा रहा है। भाजपा सोशल मीडिया टीम का मानना है कि राजस्थान के प्रमुख मुद्दों पर ध्यान हटाने के लिए इन्हें खेलों का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा की आईटी सेल चार करोड़ लोगों को सीधे रूप से टारगेट कर गहलोत सरकार की योजनाओं की विफलता को उजागर करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें