फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: ‘साहब हमें यहां से निकालो’ चोरी करने गए चोरों ने पुलिस को किया फोन…ग्रामीणों के डर से किया कॉल

Sat, 31 Aug 2024 10:29 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

Rajasthan: चोरी करने गए चोरों को क्या खुद कभी पुलिस को बुलाते हुए कभी सुना हैं, जवाब होगा चोरी करने गया चोर भला पुलिस को क्यों बुलाएगा, लेकिन राजस्थान के बीकानेर जिले से ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। 
 
विज्ञापन
पकड़े गए चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मामला जिले के कोलायत थाना क्षेत्र से जुड़ा है। जहां चोरों ने खुद को कमरे में बंद कर  फोन कर पुलिस को अपनी लोकेशन बताकर बचाने के लिए गिरफ्तार करने की गुहार लगाई। दरअसल, बीती रात दो चोरों को गांव वालों ने चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। ग्रामीणों का गुस्सा देखकर डरे हुए चोरों ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया और चोरों ने पुलिस को फोन कर दिया।

विज्ञापन


घटना बीती रात कोलायत में हुई। दो चोर चोरी की नियत से एक घर में घुसे थे, तभी गांव वालों ने शक होने पर उन्हें देख लिया और धर दबोचा। ग्रामीणों को आक्रामक देखकर घबराए हुए चोरों ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया और अपनी जान बचाने के लिए पुलिस को गुहार लगाई। गांव वालों ने भी पुलिस को चोरों के पकड़े जाने की सूचना दे दी।

दोनों तरफ से सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और चोरों को कमरे से बाहर निकालकर कोलायत थाने लेकर आई। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए दोनों चोर शातिर किस्म के हैं। इनमें से एक चोर सरदारशहर का रहने वाला है, जबकि दूसरा पंजाब का है। दोनों पर चोरी और नकबजनी के कई मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें