फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner: रेल की पटरियों पर युवक के शव मिलने का मामला, आपसी रंजिश के चलते हत्या की जताई गई आशंका

Mon, 30 Dec 2024 10:44 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

Bikaner: युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पहले पुलिस इसे आत्महत्या का मामला समझकर जांच कर रही थी।
विज्ञापन
आरोपी व मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर के महाजन थाना क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दरअसल शुक्रवार रात को रेल की पटरियों पर शेरपुरा निवासी सुनील मेघवाल का शव मिला था।
विज्ञापन


पहले पुलिस आत्महत्या का मामला समझकर जांच कर रही थी। घटनास्थल के पास मृतक की बोलेरो गाड़ी भी लावारिस हालत में मिली, जिसमें खून के धब्बे मौजूद थे। यह गाड़ी मोखमपुरा के पास से बरामद हुई।

मृतक के पिता ओमप्रकाश मेघवाल ने इस मामले में हत्या की आशंका जताते हुए महाजन थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका बेटा शुक्रवार शाम से लापता था और रात को उसका शव मिलने की सूचना मिली।
विज्ञापन


पुलिस ने सुनील के दोस्तों से पूछताछ शुरू की तो सामने आया कि उसे आखिरी बार नेतराम जाखड़ के साथ देखा गया था। मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने आरोपी नेतराम जाखड़, निवासी शेरपुरा को गिरफ्तार कर लिया।

महाजन थाना प्रभारी कश्यप सिंह ने जानकारी दी कि आरोपी से पूछताछ जारी है और जल्द ही हत्या के कारणों का खुलासा किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश का मामला सामने आ रहा है। फिलहाल महाजन थाना पुलिस नेतराम जाखड़ से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें