फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner: कड़ाके की ठंड और शीत लहर का प्रकोप, 8वीं तक के स्कूलों की छुट्टी 9 जनवरी तक बढ़ाने के आदेश

Fri, 05 Jan 2024 07:35 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

कड़ाके की ठंड को देखते हुए 8वीं कक्षा तक के स्कूलों की छुट्टियां 9 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं। पहले स्कूलों की छुट्टियां पांच जनवरी तक की गईं थीं।
विज्ञापन
ठंड में हाथ तापते स्थानीय लोग। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड और शीत लहर को देखते हुए जिले सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में नौ जनवरी तक छुट्टी करने का आदेश कलेक्टर शुक्रवार को जारी कर दिया है। अब नौ जनवरी तक आठवीं तक के विद्यार्थियों का अवकाश रहेगा। वहीं, कक्षा 9 से 12 तक की स्कूलों में पूर्व निर्धारित समय सारणी के अनुसार पढ़ाई होगी। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक ने एक प्रस्ताव बनाकर कलेक्टर को भेजा था, जिस पर जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने हस्ताक्षर कर दिए हैं। 

विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि सर्दी का असर देखते हुए सरकारी और गैर सरकारी स्कूल्स में क्लास नर्सरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों को राहत देने का प्रस्ताव कलेक्टर को भेजा गया। नौंवी से बारहवीं के स्टूडेंट्स को नियमित रूप से स्कूल जाना होगा। इन स्टूडेंट्स में दसवीं व बारहवीं के विद्यार्थियों के बोर्ड के एग्जाम होने हैं। ऐसे में इनकी छुट्टियां नहीं की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें