फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farmer Protest: राजस्थान के तीन जिलों में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद, आदेश हुआ जारी, भारी पुलिस बल तैनात

Tue, 13 Feb 2024 06:31 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

Rajasthan News: बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व अनूपगढ़ में 12 फरवरी की मध्यरात्रि (12 बजे) से 13 फरवरी मध्यरात्रि (12 बजे) तक इंटरनेट सेवा अस्थाई रूप से बंद करने का आदेश बीकानेर संभागीय आयुक्त उर्मिला राजोरिया की ओर से जारी किया गया है। 
विज्ञापन
3 जिलों में इंटरनेट बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसान आंदोलन का असर राजस्थान में भी दिख रहा है। यहां पंजाब, हरियाणा से सटे तीन जिलों में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही हाईवे को भी सील कर दिया गया है। भारी संख्या में पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। गौरतलब है कि संयुक्त किसान मोर्चा व विभिन्न संगठनों द्वारा अपनी मांगों को लेकर प्रस्तावित महापड़ाव को देखते हुए यह आदेश जारी किया गया है। वहीं दूसरी ओर कोटपूतली-बहरोड़ जिले के हरियाणा बॉर्डर शाहजहांपुर में किसान आंदोलन को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है।

विज्ञापन

अलग-अलग सीमा क्षेत्र पर पुलिस तैनात
वहीं, हनुमानगढ़ जिले के भादरा मोड-नोहर-फेफाना तिराहे पर भी 8-8 घंटे के टर्म में पुलिस नाकाबंदी और वाहनों की जांच शुरू हो गई है। दोनों ही मोर्चों पर एसपी और डीएसपी लेवल के अधिकारी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इसके साथ ही प्रशासन ने पंजाब-हरियाणा की ओर यात्रा करने वाले लोगों के लिए अगले दो दिन की ट्रैफिक एडवाइजरी भी घोषित की है। ऐसे ही राजस्थान के अलग-अलग सीमा क्षेत्र पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रास्ते बंद कर दिए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें