फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dengue Disease: बीकानेर में डेंगू का कहर, महिला कांस्टेबल की मौत, पीबीएम में एक हजार से ज्यादा मरीज भर्ती

Mon, 02 Dec 2024 05:57 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

बीकानेर में डेंगू का कहर बढ़ रहा है। डेंगू के चलते एक महिला कांस्टेबल की मौत हो गई। वहीं, पीबीएम में एक हजार से ज्यादा मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
महिला कांस्टेबल की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर जिले में डेंगू के बढ़ते प्रकोप ने एक और जान ले ली। 26 वर्षीय महिला कांस्टेबल सीता सिद्ध, जो पुलिस लाइन में रिजर्व फोर्स में तैनात थीं। 20 दिनों तक डेंगू से संघर्ष करने के बाद रविवार को दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


बता दें कि महिला कांस्टेबल सीता सिद्ध बीकानेर के बम्बलू गांव की निवासी थीं। उन्हें 20 दिन पहले बुखार आया, जिसके बाद इलाज जारी था। हालत में सुधार न होने पर उन्हें बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया, जहां एक हफ्ते तक इलाज के बावजूद उनकी तबीयत बिगड़ती रही। अंततः रविवार को उनकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम के बाद उसी दिन उनका अंतिम संस्कार किया गया।

बताते चलें, बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में इस साल अब तक डेंगू के एक हजार से ज्यादा मरीज पहुंच चुके हैं। इनमें बीकानेर के अलावा चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और अनूपगढ़ से आने वाले मरीज भी शामिल हैं। डेंगू के इस प्रकोप ने स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। तेजी से बढ़ रहे डेंगू के मामलों और लगातार हो रही मौतों ने इस महामारी को काबू में करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर ला दिया है। बीकानेर के नागरिकों से साफ-सफाई रखने और डेंगू से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें