फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: बीकानेर में वन नर्सरी में एक ही पेड़ पर ननद-भाभी ने लगाई फांसी, फैली सनसनी; सदमे में परिजन

Sun, 01 Mar 2026 10:19 PM IST
बीकानेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

Bikaner News: बीकानेर के चक 33 केवाईडी वन नर्सरी में ननद-भाभी रत्नी देवी नायक (19) और माया नायक (20) ने एक ही पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घरेलू विवाद की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव मोर्चरी पहुंचाए और एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
एक ही पेड़ पर ननद-भाभी ने लगाई फांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर जिले के खाजूवाला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चक 33 केवाईडी स्थित वन विभाग की नर्सरी में ननद-भाभी द्वारा एक ही पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दोनों युवतियों के शव एक ही पेड़ से लटके मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोग सदमे में हैं। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को पेड़ से लटका देख तुरंत खाजूवाला पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

 
मृतकाओं की पहचान 19 वर्षीय विवाहिता रत्नी देवी नायक और 20 वर्षीय माया नायक, निवासी 33 केवाईडी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों ने अपनी-अपनी चुन्नी से फंदा लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। शवों का एक ही पेड़ से लटके मिलना घटना को और अधिक चौंकाने वाला बना रहा है।
 
सूचना मिलते ही खाजूवाला सीओ अमरजीत चावला, खाजूवाला थानाधिकारी प्रशिक्षु आरपीएस रोहित चौधरी, एएसआई मांगीलाल गोदारा, हेड कांस्टेबल खिंयाराम और कांस्टेबल ओमप्रकाश चौधरी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ग्राम पंचायत 40 केवाईडी के सरपंच रामेश्वरलाल गोदारा और 34 केवाईडी के सरपंच मांगीलाल मेघवाल भी घटनास्थल पर मौजूद रहे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन


पढ़ें- दौसा दृश्यम कांड: ड्रोन सर्वे के बाद दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर खुदाई शुरू, क्या स्पॉट हुआ टिल्लू का कंकाल?
 
बीकानेर से एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। प्रारंभिक जांच में सभी संभावित पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

 
प्रथमदृष्टया मामला घरेलू विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि आत्महत्या के स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आए हैं। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। अनुसंधान पूरा होने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना से 33केवाईडी गांव में हर कोई गहरा सदमा महसूस कर रहा है।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें