फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने छह महिलाओं और सात पुरुषों को किया गिरफ्तार

Thu, 13 Jun 2024 03:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

राजस्थान के बीकानेर जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई है। पुलिस ने स्पा सेंटर से 13 युवक और युवतियों को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक, ये लोग स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक कार्य कर रहे थे।
विज्ञापन
युवत-युवतियां गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर शहर में अनैतिक कामों का अड्डा बन चुके स्पा सेंटर पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शहर के कोटगेट थाना इलाके में एक स्पा सेंटर पर पुलिस टीम ने कार्रवाई कर 13 लोगों को पकड़ा है।

विज्ञापन




थानाधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि हीरालाल मॉल में संचालित एक स्पा सेंटर पर पुलिस को मिली शिकायत के आधार पर छापेमारी की गई। यहां से सात युवक और छह युवतियों को पुलिस दल ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। बताया जा रहा है कि इस स्पा सेंटर की पुलिस को लगातार लंबे समय से शिकायत मिल रही थी, जिसकी पुष्टि गुरुवार सुबह पुलिस ने बोगस ग्राहक भेजकर की।

पुष्टि होने के बाद पुलिस दल ने यहां छापेमारी कर 13 लोगों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। कोर्ट गेट थाना पुलिस थाना अधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक काम का धंधा चल रहा है। पुलिस ने युवक-युवतियों पर  पीटा प्रिवेंशन ऑफ इम्मोरल ट्रैफिकिंग एक्ट यानी अनैतिक देह व्यापार को रोकने के लिए 1956 में लागू किया गया एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें