फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: रविंद्र भाटी ने बीकानेर में कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- वोट चोरी अभियान केवल राजनीतिक मुद्दा

Tue, 23 Sep 2025 08:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

युवा नेता और शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने अपने बीकानेर दौरे के दौरान कांग्रेस के वोट चोरी अभियान को राजनीतिक स्टंट बताया।
विज्ञापन
शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी बीकानेर में
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाड़मेर के शिव जिले के निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी बीकानेर के दौरे पर पहुंचे। नाल एयरपोर्ट पर उनके आगमन पर समर्थकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच गर्मजोशी भरा स्वागत कार्यकर्ताओं के उत्साह का केंद्र बन गया।

विज्ञापन


एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में भाटी ने कांग्रेस के वोट चोरी चुनावी अभियान को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा- जहां कांग्रेस जीतती है वहां वोट चोरी नहीं होती लेकिन जहां हारती है, वहां चोरी होती है? मुझे नहीं लगता कि आज की तारीख में ऐसा कुछ संभव है। यह महज एक राजनीतिक मुद्दा है।

ये भी पढ़ें: Udaipur News: जीएसटी रिफॉर्म पर बोले मदन राठौड़- जनता को इससे फायदा हुआ है, विपक्ष बेमतलब विरोध कर रहा है
विज्ञापन


खेजड़ी पेड़ों की कटाई पर पूछे गए सवाल पर भाटी ने कहा कि ट्री प्रोटेक्शन एक्ट को सख्ती से लागू करवाने के लिए कई लोग प्रयासरत हैं और उम्मीद है कि इस दिशा में जल्द ही ठोस कानून बनेगा।

राजस्थानी भाषा को मान्यता देने के विषय में उन्होंने कहा कि यह हमारी मातृभाषा है और इसे मान्यता दिलाने के लिए लंबा संघर्ष जारी है। हम लगातार लड़ रहे हैं और राजस्थानी भाषा को मान्यता दिलाकर रहेंगे।
विज्ञापन


बीकानेर पहुंचने पर भाटी के काफिले का जगह-जगह स्वागत किया गया। इसके बाद वे पूगल के लिए रवाना हुए। भाटी ने बीकानेर के लोगों से मिले प्यार के लिए भी आभार जताया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें