फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: पत्नी ने बेटी के साथ मिलकर लोहे की रॉड से पति को जमकर पीटा, वजह ये बताई जा रही

Fri, 18 Oct 2024 03:30 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

बीकानेर में एक महिला अपनी बेटी के साथ मिलकर अपने पति की जमकर पिटाई की। पति की पिटाई की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
पति की पिटाई करते हुए पत्नी और बेटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में बीकानेर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी ने बेटी के साथ मिलकर अपने पति की लोहे की रॉड से जमकर पिटाई की। पत्नी और बेटी ने मिलकर पति पर ऐसा कहर बरपाया कि लोग दंग रह गए।

विज्ञापन


दरअसल, पत्नी और उसकी बेटियों ने घरेलू विवाद के चलते पति पर लोहे के डंडे से हमला बोल दिया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसे देखकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पति को बचने का मौका तक नहीं मिला और पत्नी-बेटियों ने मिलकर उस पर जमकर प्रहार किए।

बताया जा रहा है कि घटना के पीछे कोई पुराना विवाद हो सकता है। इस हमले में पति को कई जगह चोटें आई हैं। फिलहाल, पीड़ित का पीबीएम के ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। पीड़ित पति इंद्रा कॉलोनी निवासी जितेंद्र सिंह ने जिला पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें