फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News : विशेष अभियान के तहत पुलिस ने खोजे 190 मोबाइल, एसपी बोले- मोबाइल गुम होने पर रिपोर्ट लिखवाएं

Tue, 01 Oct 2024 03:13 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

बीकानेर पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर चोरी गए करीब 190 मोबाइल जब्त कर उनके मालिकों को वापस लौटाए। इन मोबाइलों की कुल कीमत 40 लाख रुपये बताई गई है। एसपी ने लोगों से अपील की है कि फोन चोरी होने या खोने पर सबसे पहले मिसिंग रिपोर्ट दर्ज कराएं।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला पुलिस द्वारा के CEIR पोर्टल पर मिली शिकायतों के निस्तारण के लिए चलाए गए विशेष अभियान ऑपरेशन एंटी वायरस के तहत पुलिस ने 190 मोबाइल जब्त कर उनके मालिकों को वापस लौटा दिए। इन मोबाइलों की कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर के निर्देश पर जिलेभर में खोए हुए मोबाइलों की शिकायतों के जल्द निपटारे के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया, जिसके तहत पुलिस ने 190 मोबाइल जब्त कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जमा करवाए। जांच पूरी करने के बाद बीकानेर एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने इन जब्त किए हुए मोबाइलों को उनके मालिकों को लौटाना शुरू कर दिया है।

एसपी ने बताया कि ऐसे कई मोबाइल थे, जिनके सिम निकालकर उसमें दूसरी सिम लगा दी गई थी, लेकिन साइबर पुलिस ने उन सभी मोबाइलों को भी जब्त कर लिया है।

एसपी कावेंद्र सिंह ने बताया कि फोन के चोरी होने या खोने पर सबसे पहले मोबाइल होने की मिसिंग रिपोर्ट दर्ज कराएं। मिसिंग रिपोर्ट संबंधित थाने पर जाकर या फिर पुलिस की वेब पोर्टल पर कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि फोन खोने के बाद सबसे पहले मोबाइल सिम को ब्लॉक करवाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें