फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: टूरिस्ट वीजा पर भारत आए पाकिस्तानी नागरिक की मौत, वतन वापसी के लिए परेशान हो रहे पत्नी और बच्चे

Fri, 09 Aug 2024 12:37 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

पति की मौत के बाद पत्नी और पांच बच्चों की पाकिस्तान वापसी मुश्किल हो गई है। परिवार मृत्यु प्रमाण पत्र के बिना पाकिस्तान नहीं लौट सकता और इस कारण उनकी वतन वापसी की राह मुश्किल हो गई है।
विज्ञापन
जानूराम का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर पीबीएम हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर में गंभीर रूप से बीमार पाकिस्तानी नागरिक की मौत हो गई। मृतक पाकिस्तानी नागरिक की पत्नी और पांच बच्चों का वापस पाकिस्तान लौटना मुश्किल नजर आ रहा है। पाकिस्तान के बहावलपुर स्थित चक 48 डीबी निवासी 36 वर्षीय जानूराम अपनी पत्नी मीमो और पांच बच्चों सहित 15 फरवरी 23 को हरिद्वार के वीजा पर भारत आया था। 

विज्ञापन


वह फलौदी के धोलासर गांव में अपने ममेरे भाई सोनाराम के यहां ठहरा हुआ था। तबीयत बिगड़ने पर सोनाराम उसे लेकर दोपहर में पीबीएम हॉस्पिटल पहुंचा, जहां ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और यहीं एक मुक्तिधाम में उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। 

जानूराम की मृत्यु के बाद अब उसकी पत्नी और पांचों बच्चों के वापस पाकिस्तान लौटने की राह मुश्किल हो गई है। मृतक का परिवार परेशान है। रात को पीबीएम परिसर में किराए के बिस्तर पर सो गया। सोनाराम ने बताया कि जानूराम के सिर में ट्यूमर था। उसका जोधपुर में ऑपरेशन कराया था। उसके बाद तबीयत बिगड़ गई तो पीबीएम ले आए। 
विज्ञापन


सोनाराम का कहना है कि उसके परिवार के वापस वाघा बॉर्डर पहुंचने की तारीख 11 अगस्त है। पांच अगस्त को उसे फलौदी पुलिस ने आउट कर दिया था। अब मृत्यु प्रमाण पत्र बिना पाकिस्तान लौटना संभव नहीं है। पीबीएम अस्पताल में 21 दिन तक मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का प्रावधान है, लेकिन मृतक पाकिस्तानी नागरिक का पीबीएम अस्पताल में भर्ती का रिकॉर्ड नहीं है। पीबीएम पुलिस चौकी ने घटना की सूचना फलौदी पुलिस को दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें