शहर के मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से अस्वस्थ एक महिला को मोहल्लावासियों ने बिजली के खंभे से बांध दिया। बताया जा रहा है कि महिला कई दिनों से घरों में कीचड़ फेंकने और बच्चों को डराने जैसी हरकतें कर रही थी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र के रामपुरा बस्ती से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। मानसिक रूप से अस्वस्थ एक महिला को मोहल्ले के कुछ लोगों ने बिजली के खंभे से बांध दिया और उसके साथ मारपीट भी की। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान आसपास के लोग मूकदर्शक बने रहे।
विज्ञापन
आरोप है कि महिला बीते कुछ दिनों से मोहल्ले में गाड़ियों के शीशे तोड़ने, घरों में कीचड़ फेंकने और बच्चों को डराने जैसी हरकतें कर रही थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन गतिविधियों के चलते खासकर छोटे बच्चों और स्कूली छात्रों में भय का माहौल बन गया था। इसी डर के कारण कुछ निवासियों ने मिलकर महिला को पकड़कर बिजली के खंभे से बांध दिया। हालांकि कुछ देर बाद उसे मोहल्ले वालों ने ही खोल दिया लेकिन घटना के समय महिला अर्धनग्न अवस्था में थी और अब भी उसी हाल में इधर-उधर घूम रही है।
घटना की जानकारी मुक्ताप्रसाद नगर थाने और बीकानेर एसपी कावेंद्र सिंह सागर तक पहुंच चुकी है। मोहल्ले के निवासियों का कहना है कि वे किसी अनहोनी की आशंका से परेशान हैं और प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि महिला को किसी सुरक्षित और उपयुक्त स्थान पर शिफ्ट कराया जाए, जहां उसका इलाज हो सके।