फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: फड़ बाजार में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप; 1,761 किलो घी किया सीज

Sat, 11 May 2024 09:23 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फड़ बाजार बीकानेर में निरीक्षण और नमूनीकरण की कारवाई की। नमूनों को जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला बीकानेर जांच के लिए भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
कार्रवाई करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को फड़ बाजार की एक फर्म से 1,761 किलो घी सीज किया। आमजन को शुद्ध और पौष्टिक खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से विभाग ने 'शुद्ध आहार-मिलावट पर वार' अभियान चलाया हुआ है। इसी के तहत विभाग टीम लगातार छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन


आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण इकबाल खान, संयुक्त आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. एस एन धौलपुरिया तथा कार्यवाहक सीएमएचओ डॉ. राजेश गुप्ता के निर्देशानुसार और प्राप्त सूचना के आधार पर मैसर्स चांडक एजेंसी फड़ बाजार बीकानेर पर निरीक्षण और नमूनीकरण की कारवाई की। 

कार्रवाई के दौरान धेनु सरस ब्रांड घी तथा रामसन ब्रांड घी के नमूने लिए तथा कुल लगभग 1,761 लीटर घी को सीज किया गया। नमूनों को जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला बीकानेर जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट में मिलावट आने पर एफएसएस एक्ट 2006 के तहत कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा आधिकारी भानू प्रताप सिंह, श्रवण कुमार वर्मा तथा सुरेन्द्र कुमार शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें