फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: उप मुख्यमंत्री बैरवा के पहुंचते ही भाजपा नेताओं और एयरपोर्ट कर्मियों के बीच विवाद, जानें मामला

Thu, 07 Mar 2024 08:53 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

विवाद इतना बढ़ा कि  भाजपा नेताओं ने एयरपोर्ट के अंदर जाने का बहिष्कार करते हुए एयरपोर्ट से बाहर निकल गए। इसके बाद उन्होंने उप मुख्यमंत्री का स्वागत एयरपोर्ट के बाहर किया। 
विज्ञापन
एयरपोर्ट के बाहर वाद-विवाद में उलझे भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा गुरुवार को बीकानेर के दौरे पर रहे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री के बीकानेर पहुंचने से पहले नाल एयरपोर्ट पर भाजपा पदाधिकारियों एवं एयरपोर्ट अधिकारियों में विवाद हो गया। भाजपा नेताओं और एयरपोर्ट में तैनात कर्मियों के बीच एयरपोर्ट के अंदर उप मुख्यमंत्री बैरवा का स्वागत करने को लेकर काफी देर तक बहस होती रही। 
विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ता एयरपोर्ट के अंदर उप मुख्यमंत्री बैरवा का स्वागत करना चाहते थे, लेकिन एयरपोर्ट अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को अंदर नहीं घुसने दिया। विवाद इतना बढ़ा कि  भाजपा नेताओं ने एयरपोर्ट के अंदर जाने का बहिष्कार करते हुए एयरपोर्ट से बाहर निकल गए। इसके बाद उन्होंने उप मुख्यमंत्री का स्वागत एयरपोर्ट के बाहर किया। स्वागत के दौरान सभी भाजपा नेताओं ने डिप्टी सीएम से शिकायत भी की और कहा कि एयरपोर्ट के अधिकारियों के कारण हमें बाहर स्वागत करना पड़ा। 

एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय बैरवा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि में पहली बार बीकानेर आया हूं। यहां से श्रीडूंगरगढ़ में भवन का लोकार्पण करने का मुझे मौका मिला है। बैरवा ने केंद्र सरकार की योजनाओं की बात करते हुए कहा कि पीएम मोदी के दस साल का कार्यकाल में हिंदुस्तान का दुनिया में मान सम्मान बढ़ा है। देश की जनता केंद्र सरकार के कामों से खुश है। 
विज्ञापन


बैरवा ने कहा कि आगामी चुनावां में हमारी बड़ी जीत होगी और अबकी पार 400 पार होंगे। इस दौरान जयपुर के हवामहल के विधायक बालमुकुंद भी साथ दिखें। उप मुख्यमंत्री बैरवा नाल एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से श्री डूंगरगढ़ पहुंचे जहां उन्होंने राजकीय सदूदेवी पारख महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें