फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: श्रीडूंगरगढ़ नेशनल हाइवे पर ट्रक और बोलेरो में हुई भिड़ंत, पति-पत्नी समेत तीन हुए गंभीर घायल

Sun, 10 Dec 2023 05:17 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

Bikaner Accident: श्रीडूंगरगढ़ नेशनल हाइवे पर हुए सड़क हादसे में एक ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि ट्रक में भीषण आग लग गई और बोलेरो में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
विज्ञापन
ट्रक में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर जिले में श्रीडूंगरगढ़ नेशनल हाइवे पर ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने से हुई भिड़ंत में बोलेरो में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भयानक थी कि ट्रक में भीषण आग लग गई और ट्रक पूरी तरह से जल गया। ट्रक चालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। 

विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल तीनों लोगों को श्रीडूंगरगढ़ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीबीएम अस्पताल रैफर कर दिया गया। बोलेरो में सवार सभी लोग बीकानेर से श्रीडूंगरगढ़ जा रहे थे। लखासर टोल नाके के पास सामने से आ रहे ट्रक से बोलेरो टकरा गई और टकराते ही ट्रक में आग लग गई।

आमने-सामने की इस भिड़ंत में बोलेरो में सवार पति-पत्नी व उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान ठकुरियासर निवासी भगवान सिंह, पूजा और ललित के रूप में हुई है। तीनों घायलों को पीबीएम अस्पताल रैफर किया गया है। जहां भगवान सिंह और उसकी पत्नी पूजा की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद नेशनल हाईवे पर दोनों तरफ का मार्ग अवरुद्ध हो गया। जानकारी मिलते ही श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारू करवाया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें