फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: अपने ही नवजात को गोद में लेने की कीमत ₹1100, अस्पताल में ‘बधाई’ के नाम पर लूट

Tue, 12 Aug 2025 05:39 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

पीबीएम अस्पताल की जनाना विंग में नवजात की पहली झलक के लिए नर्सिंग स्टॉफ ने 1100 रुपयों की मांग की। इतना ही नहीं पांच सौ रुपये देने पर यहां तक कह दिया कि पूरे रुपये लाने पर ही बच्चा मिलेगा।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल की जनाना विंग में नवजात की पहली झलक के लिए भी अब जेब ढीली करनी पड़ रही है। इंद्रा कॉलोनी निवासी एंबुलेंस चालक जयप्रकाश टाक की पत्नी जयश्री ने रविवार शाम बेटी को जन्म दिया लेकिन खुशियों के इस मौके पर नर्सिंग स्टाफ के व्यवहार ने परिजनों को हैरत में डाल दिया।

विज्ञापन


जयप्रकाश के अनुसार प्रसव के तुरंत बाद लेबर रूम से बाहर आई नर्स ने उसकी मां से बधाई के नाम पर सीधे 1100 रुपए की मांग कर डाली। सास ने खुशी-खुशी 500 रुपए थमा दिए लेकिन नर्स ने साफ शब्दों में कहा- पूरा लेकर आओ, तभी बच्चा मिलेगा। इस दौरान प्रसूता अपनी बेटी का चेहरा तक नहीं देख पाई।

करीब आधे घंटे तक सास इधर-उधर चक्कर लगाती रही। जयप्रकाश का कहना है कि वह दवा लेने गया था, जबकि पीछे से नर्स ने उसके भाई से भी सफाईकर्मी के नाम पर और रुपए मांगने की कोशिश की। जब अतिरिक्त पैसे देने से इंकार किया गया, तो नर्स का रवैया और सख्त हो गया और अंततः 1000 रुपए देकर ही बच्ची को गोद में लिया ला सका।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Alwar News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हादसा, पुलिस वैन से टकराकर कार में लगी आग, सात जवान समेत 14 लोग घायल

इस घटना का एक ऑडियो भी मौजूद है, जिसमें नर्स द्वारा रुपए मांगने की बात स्पष्ट सुनाई देती है। पीबीएम अधीक्षक और मैटर्न ऑफिस में जब इसकी शिकायत दर्ज कराई गई तो मामले की गंभीरता देखते हुए नर्स शिखा को लेबर रूम से हटा दिया गया।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार पहले यहां केवल संविदा पर कार्यरत सफाईकर्मी महिलाएं बधाई के नाम पर 50-100 रुपए लेती थीं, जिसे परिजन भी परंपरा मानकर दे देते थे लेकिन अब नर्सिंग स्टाफ द्वारा खुलकर रुपए मांगना नई चिंता का विषय है। यह पहली शिकायत नहीं है, पूर्व में भी इसी तरह की शिकायत पर दो नर्सों को हटाया जा चुका है।
विज्ञापन

संभाग के सबसे बड़े अस्पताल के लेबर रूम में इस तरह की घटनाएं अस्पताल की छवि धूमिल कर रही हैं। अब देखना यह है कि अस्पताल प्रशासन इस बधाई माफिया पर स्थायी अंकुश लगाता है या फिर यह खेल यूं ही जारी रहेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें