फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: विवाहिता की संदिग्ध हालातों में मौत के बाद ससुराल पक्ष पर जबरन जहर देने का आरोप, मामला दर्ज

Wed, 26 Nov 2025 05:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद उसके मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर जबरन जहर पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गजनेर थाना क्षेत्र के सूरजड़ा गांव में विवाहिता संतोष उर्फ बाला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पीहर पक्ष ने उसके पति और ससुराल वालों पर जबरन जहर पिलाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मृतका के भाई कानाराम ने बताया कि उसकी बहन संतोष की शादी करीब ढाई वर्ष पूर्व सूरजड़ा निवासी संपतराम के साथ हुई थी। विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी जा रही थी।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: मुख्यमंत्री ने बाली में 110 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास
विज्ञापन


कानाराम ने बताया कि सोमवार सुबह सूचना मिली कि उसकी बहन ने जहर पी लिया है। इसके बाद परिजन तुरंत अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीहर पक्ष का आरोप है कि संतोष ने जहर नहीं खाया बल्कि ससुराल वालों ने जबरन जहर पिलाकर उसकी हत्या की है।
विज्ञापन


घटना को लेकर मृतका के भाई ने पति सहित ससुराल पक्ष के कई सदस्यों के खिलाफ गजनेर थाने में मामला दर्ज करवाया है। वहीं परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, वे पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच सीओ कोलायत संग्राम सिंह को सौंपी गई है। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है तथा पुलिस पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें