फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner Accident: शादी की खुशियां मातम में बदली, तेज रफ्तार कार पलटने से चार की दर्दनाक मौत; पसरा मातम

Sun, 19 Jan 2025 03:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

राष्ट्रीय राजमार्ग-62 पर हुए एक सड़क हादसे में तेज रफ्तार काल का कारण बन गई। इस दर्दनाक हादसे में तेज गति से जा रही कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और चार गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के लूणकरणसर थाना क्षेत्र में कल देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार के पलटने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-62 पर हंसेरा के पास हुआ।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुए सभी लोग भोजासर, सरदारशहर के निवासी थे और बीकानेर के पेमासर में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। लूणकरणसर के हंसेरा के पास एन एच 62 पर गाड़ी की रफ्तार तेज होने के कारण कार अनियंत्रित होकर पलट गई और यह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में
विनोद भारती पुत्र हजारी भारती, भगवानदास पुत्र नौरंगदास स्वामी, सुनील पुत्र जयनारायण भारती की मौत हो गई, जबकि राजेंद्र भारती, सतपाल भारती, संजय भारती और कालू भारती गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही लूणकरणसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे में दो घायलों की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रैफर किया गया है। सड़क दुर्घटना में मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार की तेज रफ्तार इस हादसे की प्रमुख वजह रही। अनियंत्रित गति के कारण कार पलट गई और बड़ा हादसा हो गया। घटना के बाद एनएच 62 पर लंबा जाम लग गया, जिसे ठीक करने के लिए पुलिस को घंटों की मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में पुलिस और एंबुलेंस कर्मियों की मदद की। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों और घायलों के परिजनों में कोहराम मच गया और शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गईं। फिलहाल लूणकरणसर थाना पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें