फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner: राममंदिर की मूर्ति बनाने वाले अरुण को MGSU द्वारा दी जाएगी मानद उपाधि, 15 अप्रैल को होगा भव्य समारोह

Wed, 09 Apr 2025 05:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

Bikaner: अरुण योगीराज 14 अप्रैल को बीकानेर पहुंचेंगे और विश्वविद्यालय के ड्राइंग एंड पेंटिंग (फाइन आर्ट्स) विभाग के विद्यार्थियों, शिक्षकों और कला प्रेमियों के साथ एक संवाद कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। योगीराज ने अपनी अद्भुत कला से देशभर में अपनी पहचान बनाई है।
विज्ञापन
राममंदिर की मूर्ति बनाने वाले अरुण योगीराज - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर के इतिहास में पहली बार किसी विशिष्ट व्यक्ति को मानद उपाधि प्रदान की जाएगी। यह ऐतिहासिक अवसर 15 अप्रैल को विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित एक विशेष समारोह में संपन्न होगा, जिसमें भारत के प्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगीराज को कला संकाय में मानद उपाधि विद्या वाचस्पति (PhD) से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


यह उपाधि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं राजस्थान के राज्यपाल हरीभाऊ बागड़े द्वारा प्रदान की जाएगी। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी एवं अतिरिक्त कुल सचिव डॉ. विठ्ठल बिस्सा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस उपाधि की संस्तुति विश्वविद्यालय विद्या परिषद एवं प्रबंध बोर्ड द्वारा की गई है। विशेष समारोह को भव्य बनाने के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर तैयारियां जोरों पर हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित की पहल पर देश के उन ख्याति प्राप्त व्यक्तियों को मानद उपाधि देने का निर्णय लिया गया है, जिन्होंने अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

पढ़ें: देर रात बाड़े में आग लगने से मचा हड़कंप, मवेशियों को बचाते हुए मालिक झुलसा; इलाज जारी    
विज्ञापन
विज्ञापन


14 अप्रैल को बीकानेर पहुंचेंगे अरुण योगीराज
अरुण योगीराज 14 अप्रैल को बीकानेर पहुंचेंगे और विश्वविद्यालय के ड्राइंग एंड पेंटिंग (फाइन आर्ट्स) विभाग के विद्यार्थियों, शिक्षकों और कला प्रेमियों के साथ एक संवाद कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। योगीराज ने अपनी अद्भुत कला से देशभर में अपनी पहचान बनाई है। उनके द्वारा निर्मित प्रमुख मूर्तियों में कर्तव्य पथ पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की विशाल प्रतिमा, अयोध्या में भगवान श्री राम की मूर्ति, और अमरनाथ धाम में निर्मित मूर्ति शामिल हैं। उनके अभूतपूर्व योगदान को देखते हुए उन्हें देश-विदेश की कई प्रतिष्ठित संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। यह आयोजन न केवल विश्वविद्यालय के लिए गौरव का क्षण होगा, बल्कि बीकानेर के कला और संस्कृति जगत के लिए भी एक ऐतिहासिक अवसर बनकर उभरेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें