फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान शिक्षा विभाग की पहल:41 अधिकारियों को सौंपा स्कूलों की निगरानी का जिम्मा, जर्जर भवन पर लगेगा लाल निशान

Thu, 24 Sep 2026 06:20 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सरकारी स्कूलों की व्यवस्थाओं पर अब जिला स्तर पर कड़ी निगरानी होगी। शिक्षा विभाग ने 41 वरिष्ठ अधिकारियों को जिलों का प्रभारी नियुक्त किया है। ये अधिकारी स्कूलों का निरीक्षण कर सुरक्षा, सुविधाओं, नामांकन और बच्चों के सीखने के स्तर की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
राजस्थान शिक्षा विभाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए शिक्षा विभाग ने बड़ा कदम उठाते हुए 41 वरिष्ठ प्रशासनिक और विभागीय अधिकारियों को जिलों का प्रभारी नियुक्त किया है। यह आदेश स्कूल शिक्षा एवं भाषा, पुस्तकालय व पंचायतीराज (प्रारंभिक शिक्षा) विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश यादव ने जारी किया है। ये अधिकारी नियमित रूप से स्कूलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं, सुरक्षा, नामांकन और बच्चों के सीखने के स्तर का जायजा लेंगे। विभाग ने बीकानेर जिले की जिम्मेदारी डॉ. नरेन्द्र चौधरी को और जयपुर का जिम्मा कानाराम मीना को सौंपा है।

विज्ञापन


व्यवस्थाओं का आकलन करेंगे अधिकारी
प्रत्येक निरीक्षण के दौरान जिला प्रभारी कम से कम दो पीएम श्री और दो आवासीय विद्यालयों का अनिवार्य रूप से निरीक्षण करेंगे। इसके अतिरिक्त अधिकारी अन्य स्कूलों की व्यवस्थाओं की समीक्षा भी करेंगे। निरीक्षण के दौरान अधिकारी पेयजल की उपलब्धता, छात्र-छात्राओं के लिए अलग और क्रियाशील शौचालय, भवन की स्थिति तथा शैक्षणिक वातावरण की पड़ताल करेंगे। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने जिला प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे स्थानीय स्तर पर समाधान योग्य कमियों को लंबित रखने के बजाय मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर दूर कराएं।

ये भी पढ़ें: सीईसी ज्ञानेश कुमार पर कांग्रेस का जोरदार हमला; 28 सितंबर को राजस्थान में क्या करने जा रही कांग्रेस...जानिए
विज्ञापन


जर्जर भवनों पर लगाएंगे लाल निशान
अधिकारी असुरक्षित या जर्जर घोषित स्कूल भवनों और कमरों को लेकर निरीक्षण प्रक्रिया में विशेष सख्ती बरतेंगे। विभाग ने ऐसे भवनों या कमरों पर तत्काल ताला लगाने और दरवाजे पर लाल रंग से 'एक्स' का निशान लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके पश्चात विभाग प्राथमिकता के आधार पर उनके ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाएगा। अधिकारी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में छात्राओं की सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरों, भवन और शौचालयों की स्थिति जांचेंगे। साथ ही स्कूल परिसरों में संचालित सह-स्थित आंगनवाड़ी केंद्रों के भवनों की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लेंगे।

पौधारोपण व पट्टों की कार्रवाई पर रहेगी नजर
'हरियालो राजस्थान' अभियान के अंतर्गत जिला प्रभारी स्कूलों में पौधारोपण और हरियाली की स्थिति का अवलोकन करेंगे और जिन सरकारी स्कूलों के पास भूमि का पट्टा नहीं है, वहां पट्टा दिलाने की कार्रवाई की प्रगति जांचेंगे। वे स्कूल परिसरों में पड़ी अनुपयोगी सामग्री और कबाड़ के नियमानुसार निस्तारण अथवा नीलामी की स्थिति भी देखेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा अधिकारी शिक्षकों के नवाचारों को प्रोत्साहित करेंगे तथा चित्रकला और निबंध जैसी प्रतियोगिताओं की गतिविधियों को फोटो व वीडियो सहित पोर्टल पर अपलोड कराने की निगरानी करेंगे। अधिकारी यह भी देखेंगे कि सुविधाओं की उपलब्धता के साथ बच्चों के सीखने का वास्तविक स्तर क्या है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें