फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: अदाणी ने बिहार में शुरू की 150 करोड़ रुपए की नेत्र चिकित्सा पहल, देशभर के लिए 500 करोड़ रुपये का संकल्प

Sun, 17 May 2026 07:51 PM IST
Sabahat Husain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा

सार

गौतम अदाणी ने बिहार में 150 करोड़ रुपये की नेत्र चिकित्सा पहल शुरू की। परियोजना के तहत ग्रामीण इलाकों में सस्ती आंखों की चिकित्सा, हर साल 3.3 लाख सर्जरी, हेल्थ प्रोफेशनल्स की ट्रेनिंग और देशभर में सेवाओं के विस्तार के लिए 500 करोड़ रुपये की घोषणा की गई।

विज्ञापन
गौतम अदाणी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने बिहार में 150 करोड़ रुपये की बड़ी नेत्र चिकित्सा पहल की शुरुआत की है। ‘सेवा ही साधना है’ के मूलमंत्र से प्रेरित इस परियोजना का उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में सस्ती और बेहतर आंखों के इलाज की सुविधा उपलब्ध कराना है। मस्तीचक में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान गौतम अदाणी ने देशभर में नेत्र स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए 500 करोड़ रुपये की व्यक्तिगत प्रतिबद्धता भी जताई।

इस पहल के तहत हर साल लगभग 3.3 लाख आंखों की सर्जरी किए जाने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि आंखों की देखभाल से जुड़े करीब 1,000 हेल्थ प्रोफेशनल्स को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। अदाणी फाउंडेशन एक हॉस्पिटल के सहयोग से ‘अदाणी सेंटर फॉर आई (ACE)’ और ‘अदाणी ट्रेनिंग इन ऑप्थैल्मिक मेडिसिन (ATOM)’ की स्थापना करेगा। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों तक नेत्र चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने के लिए 10 एंबुलेंस को भी रवाना किया गया।

गौतम अदाणी ने कहा कि किसी व्यक्ति की आंखों की रोशनी लौटाना केवल इलाज नहीं, बल्कि उसके जीवन में उम्मीद, आत्मविश्वास और सम्मान वापस लाने जैसा है। उन्होंने कहा कि “सेवा ही साधना है” उनके लिए सिर्फ नारा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है। उन्होंने बिहार को सामाजिक चेतना और सेवा की भूमि बताते हुए कहा कि यह पहल देशभर के वंचित समुदायों के लिए एक मॉडल साबित होगी।

विज्ञापन


पढ़ें: सहरसा में दर्दनाक हादसा: कोसी नदी में डूबने से दो बच्चियों की मौत, सूचना के दो घंटे बाद भी नहीं पहुंची SDRF

परियोजना के तहत भागलपुर जिले के पीरपैंती में 200 बेड वाला अस्पताल भी स्थापित किया जाएगा, जिससे बिहार के बड़े हिस्से तक सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच सकेंगी। गौरतलब है कि पीरपैंती में अदाणी समूह 2400 मेगावॉट का अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट भी स्थापित कर रहा है।

गौतम अदाणी ने देशभर में नेत्र स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए 500 करोड़ रुपये की अतिरिक्त प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि ग्रामीण और दूरदराज इलाकों तक सस्ता इलाज पहुंचाना इस मिशन का मुख्य उद्देश्य है। इन सभी परियोजनाओं पर कुल 700 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जाएगा।

अदाणी समूह की बिहार में निवेश प्रतिबद्धता करीब 40,000 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। इसमें ऊर्जा, गैस वितरण, स्मार्ट मीटर और सीमेंट परियोजनाएं शामिल हैं। वहीं नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में यह पहल स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें