राजस्थान विधानसभा चुनाव में एक अजब संयोग देखने को मिला। यहां सबसे बड़ी जीत और सबसे छोटी जीत भीलवाड़ा जिले में दर्ज हुई और एक ही पार्टी के प्रत्याशियों के हार्थ आईं। सबसे बड़ी जीत भाजपा प्रत्याशी विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने 74542 मत के अंतर से दर्ज की। वहीं, सबसे छोटी जीत भाजपा के प्रत्याशी जबर सिंह सांखला ने मात्र 154 मतों से हासिल की।
सबसे बड़ी जीत
शाहपुरा, भीलवाड़ा
कैलाश मेघवाल, विधानसभा अध्यक्ष, भाजपा - 101451
महावीर प्रसाद, कांग्रेस - 26909
मत का अंतर - 74542
सबसे छोटी जीत
आसींद, भीलवाड़ा
जबर सिंह सांखला, भाजपा - 70249
मनीष मेवाड़ा, कांग्रेस - 70095
मत का अंतर - 154