फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सरसों के किसानों को स्पीकर बिरला ने दिलाई राहत, प्रति किसान 25 की जगह 40 क्विंटल MSP पर होगी खरीद

Sat, 20 May 2023 08:51 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों से केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने किसानों को राहत देने वाला आदेश जारी किया है। जिसमें राजस्थान के राजफेड को निर्देशित किया गया है कि अपने सभी फसली उत्पाद खरीद केंद्रों पर अब 25 की जगह 40 क्विंटल सरसों खरीदी जाए। इससे राजस्थान के किसानों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले दिनों किसानों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से आग्रह किया था कि राजस्थान में सरसों का बंपर उत्पादन हुआ है, लेकिन केंद्र सरकार के कोटे के मुताबिक राज्य सरकार केवल 25 क्विंटल ही सरसों की खरीद कर रही है। किसानों को अपने उत्पाद का पूरा दाम नहीं मिल पा रहा। एमएसपी से कम औने-पौने दामों पर किसान सरसों बेचने को।मजबूर जो रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने लोकसभा स्पीकर बिरला से प्रति किसान 25 की जगह 40 क्विंटल की MSP पर खरीद करने की मांग करते हुए केंद्र सरकार तक बात पहुंचाने का आग्रह किया था। मांग करने वालों में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के संसदीय क्षेत्र कोटा-बूंदी समेत हाड़ौती और प्रदेशभर के किसान शामिल थे।

किसानों की मांग पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कृषि मंत्रालय में उच्च स्तर पर वार्ता की। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने भी इस मामले में अपना भूमिका निभाई। जिसके बाद केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने आदेश जारी करते हुए राजस्थान के राजफेड ने निर्देशित किया है कि सभी फसल खरीद केंद्रों पर अब 25 की जगह 40 क्विंटल सरसों प्रति किसान खरीदी जाए। केंद्र सरकार के इस फैसले से राजस्थान के किसानों को बड़ी राहत मिली है। अब उन्हें आढ़तियों और दलालों के जरिए प्राइवेट कंपनियों और व्यापारियों को अपनी सरसों सस्ते दामों पर नहीं बेचनी पड़ेगी।
विज्ञापन


रविवार को जयपुर के एक दिवसीय दौरे पर आएंगे स्पीकर ओम बिरला
स्पीकर बिरला का रविवार को जयपुर आने का कार्यक्रम है। हवाई मार्ग से स्पीकर बिरला सुबह 7.10 बजे जयपुर पहुंचेंगे। लोकसभा स्पीकर कुछ देर राजभवन में रूकेंगे और राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात करेंगे। दोपहर 12 बजे उनका सांगानेर में पिंजरापोल गौशाला जाने का कार्यक्रम है। 

वहां सुरभि सदन के लोकार्पण समारोह में बिरला शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 1.30 बजे कुमावत समाज की महापंचायत में शिरकत करने विद्याधर नगर स्टेडियम में जाएंगे। दोपहर 3 बजे  एसएमएस स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए आयोजित कार्यक्रम में बिरला शिरकत करेंगे। दौरे में ओएसडी राजीव दत्ता भी बिरला के साथ रहेंगे। रविवार रात 10 बजे सोइकर वापस दिल्ली लौट जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें