फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूपेंद्र सिंह दो साल बने रहेंगे डीजीपी, पहली बार सुप्रीम कोर्ट का आदेश हुआ लागू

Wed, 21 Aug 2019 06:41 AM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, जयपुर

सार

  • रिटायर होने के डेढ़ साल बाद तक 30 जून 2021 तक प्रदेश में पुलिस प्रमुख बने रहेंगे
  • अब पांच आईपीएस अफसर इस पद की दौड़ से बाहर हो गए हैं
  • भूपेंद्र सिंह एक जुलाई 2019 से इस पद का प्रभार संभाल रहे हैं
विज्ञापन
bhupendra singh yadav ips - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद केंद्र की ओर से पहली बार किसी अफसर को डीजीपी बनाया जा रहा है। दरअसल भूपेंद्र सिंह अभी भी डीजीपी हैं। वह 1986 बैच के राजस्थान कैडर के आईपीएस हैं। भूपेंद्र सिंह एक जुलाई 2019 से इस पद का प्रभार संभाल रहे हैं और वह 31 दिसंबर 2019 को रिटायर होने वाले थे। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि डीजीपी का कार्यकाल दो साल का होता है। ऐसे में रिटायर होने के डेढ़ साल बाद तक 30 जून 2021 तक प्रदेश में पुलिस प्रमुख बने रहेंगे। 
विज्ञापन


राजस्थान सरकार ने जून के आखिरी में इस पद के लिए छह अफसरों के नाम केंद्र सरकार को भेजे थे। लेकिन 30 जून तक केंद्र की ओर से नामों का पैनल तय न करने की स्थिति में राज्य सरकार ने अस्थायी तौर पर भूपेंद्र सिंह यादव को ही डीजीपी का दायित्व दे दिया था। भूपेंद्र यादव प्रदेश के पहले ऐसे आईपीएस होंगे, जिन्हें दो साल तक के लिए पुलिस महानिदेशक बनाने का आदेश जारी किया गया है। प्रदेश में कार्यकाल दो साल करने की व्यवस्था से अब पांच आईपीएस अफसर इस पद की दौड़ से बाहर हो गए हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें