फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच से पहले एक गुमनाम व्यक्ति से एफआईआर दर्ज करवाकर जोड़ दिया रॉबर्ट वाड्रा का नाम: हुड्डा

Wed, 05 Sep 2018 03:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जयपुर
विज्ञापन
hooda and robert vadra
विज्ञापन
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आरोप लगाया है कि हरियाणा की भाजपा सरकार प्रतिशोध की राजनीति कर रही है। उन्होंने हरियाणा में बहुचर्चित जमीन घोटाले को लेकर कहा कि भाजपा सरकार ने जांच आयोग की रिपोर्ट आने से पहले ही एक गुमनाम व्यक्ति से एफआईआर दर्ज करवा कर यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा का नाम उसमें जोड़ दिया था।
विज्ञापन


मंगलवार को जयपुर में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से उन्होंने कहा कि वे दस साल तक हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे, लेकिन कोई भी काम राजनीतिक प्रतिशोध के चलते नहीं किया। हुड्डा ने आरोप लगाया कि हरियाणा में भाजपा की मनोहर लाल खट्टर की सरकार बनते ही राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से काम होने लगा। 

खट्टर सरकार ने जमीन घोटाले को लेकर एक जांच आयोग बनाया। आयोग की जांच रिपोर्ट आने से पहले ही गुरुग्राम जमीन घोटाले को लेकर एक व्यक्ति से एफआईआर दर्ज करवा कर वाड्रा का नाम जुड़वा दिया गया। उन्होंने दावा किया कि उनके कार्यकाल में हरियाणा में कोई जमीन घोटाला नहीं हुआ है और एक इंच जमीन की खरीद में भी कोई गड़बड़ी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें