पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को भीलवाड़ा के सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने जीएसटी के क्रियान्वयन, कन्हैयालाल हत्याकांड में एनआईए की धीमी कार्रवाई, राजस्थान की वर्तमान सरकार की कार्यशैली और देश में बढ़ते चुनावी और वित्तीय संकट पर अपनी चिंता जताई। सोमवार को पत्रकार वार्ता के मौके पर एआईसीसी के सचिव धीरज गुर्जर, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी, नरेंद्र रेगर मौजूद रहे।