फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhilwara News: जन्मदिन के मौके पर फार्म हाउस में चल रही थी रेव पार्टी, पुलिस ने छापा मारकर 14 को गिरफ्तार किया

Fri, 02 May 2025 02:55 PM IST
भीलवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा

सार

पुलिस ने दांथल-सुवाणा मार्ग स्थित सेठी फार्म हाउस पर चल रही रेव पार्टी पर छापा मारकर 14 लोगों को हिरासत में लिया है। इस रेव पार्टी के लिए दिल्ली से दो युवतियों को बुलाया गया था।
विज्ञापन
भीलवाड़ा में फार्म हाउस पर रेव पार्टी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के सदर थाना क्षेत्र में कल देर रात पुलिस ने एक फार्म हाउस पर चल रही रेव पार्टी पर छापा मारकर हड़कंप मचा दिया। यह छापा दांथल-सुवाणा मार्ग स्थित सेठी फार्म हाउस पर डाला गया, जहां से पुलिस ने कुल 14 लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें दो युवतियां दिल्ली से आई थीं और सात नाबालिग लड़के भी इनमें शामिल थे।

विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी कैलाश विश्नोई ने बताया कि देर रात करीब डेढ़ बजे पुलिस को सूचना मिली कि फार्म हाउस पर संदिग्ध गतिविधियां हो रही हैं। इसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए टीम ने मौके पर पहुंचकर फार्म हाउस में सर्च ऑपरेशन चलाया। मौके पर बीयर की बोतलें, हुक्का, ई-सिगरेट, तंबाकू और अन्य आपत्तिजनक सामग्री मिली। पार्टी में शामिल युवक-युवतियां शराब व धूम्रपान के नशे में लिप्त पाए गए।

पूछताछ में सामने आया कि यह पार्टी एक युवक के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित की गई थी, जिसे रेव पार्टी के रूप में सेलिब्रेट किया जा रहा था। इस आयोजन के लिए दिल्ली से दो युवतियों को बुलाया गया था। पकड़े गए युवकों में शास्त्री नगर निवासी गौरव जेठानी, सिंधुनगर निवासी निखिल सिंधी, दक्ष कृपलानी, हाउसिंग बोर्ड शास्त्रीनगर निवासी विश्वास कृपलानी और आशीष कृपलानी शामिल हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan News: पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने एफआईआर रद्द करने से इंकार किया

पुलिस ने मौके से चार लग्जरी कारें भी जब्त की हैं। पकड़े गए युवकों में से कुछ स्थानीय प्रतिष्ठित परिवारों से जुड़े बताए जा रहे हैं, जबकि कुछ का संबंध सट्टे के अवैध कारोबार से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने सभी के परिजनों को सूचित कर दिया है और मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में धूम्रपान अधिनियम, ई-सिगरेट अधिनियम, कोटपा एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। नाबालिगों की उपस्थिति को देखते हुए किशोर न्याय अधिनियम के तहत भी मामले की जांच की जा रही है। सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है, साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस पार्टी के आयोजन में और कौन-कौन शामिल था।
विज्ञापन


भीलवाड़ा में इस प्रकार की घटना ने अभिभावकों और सामाजिक संगठनों को भी चिंता में डाल दिया है। युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति और खुलेआम ऐसे आयोजनों पर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें