फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में कैसे हुई ASI की मौत?: मेस में फंदे से लटका मिला विष्णु सिंह का शव; घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप

Sat, 02 May 2026 04:45 PM IST
भीलवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भीलवाड़ा

सार

Bhilwara News: कारोई थाने में एएसआई विष्णु सिंह का शव मेस में फंदे से लटका मिला, जिससे सनसनी फैल गई। भाई ने मौत को संदिग्ध बताया। पुलिस ने जांच शुरू की है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
एएसआई विष्णु सिंह की संदिग्ध मौत - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीलवाड़ा जिले के कारोई थाने में तैनात एएसआई विष्णु सिंह का शव थाने के मेस में फंदे से लटका मिलने से पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पूरे मामले की गंभीरता से जांच जारी है।

विज्ञापन

 
परिवार और पृष्ठभूमि की जानकारी
जानकारी के अनुसार, विष्णु सिंह कारोई थाने में पदस्थापित थे और मूल रूप से रानोली के निकट रायपुरा गांव के निवासी थे। उनके पिता उगम सिंह भी राजस्थान पुलिस में सेवाएं दे चुके हैं और वर्ष 2008 में सेवानिवृत्त हुए थे। विष्णु सिंह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके दो बेटे हैं, जिनमें एक बलवंतपुरा हॉस्टल में दसवीं कक्षा में पढ़ता है, जबकि दूसरा सीकर स्थित मैट्रिक्स संस्थान में अध्ययनरत है। घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है।

पढ़ें- अजमेर दरगाह मंदिर विवाद: मामले में पक्षकार बनने की होड़, अदालत में हुई लंबी बहस; छह मई को अगली सुनवाई
विज्ञापन

 
भाई ने जताया संदेह, दी रिपोर्ट
मृतक के भाई नरेंद्र सिंह स्वयं राजस्थान पुलिस में कार्यरत हैं। उन्होंने इस मौत को संदिग्ध बताया है। उन्होंने पुलिस को दी रिपोर्ट में कहा कि उनकी विष्णु सिंह से बीती रात करीब पौने नौ बजे बातचीत हुई थी और उस समय वह पूरी तरह सामान्य थे। उनके अनुसार विष्णु सिंह ने कभी किसी मानसिक तनाव, कार्यस्थल के दबाव या पारिवारिक विवाद का जिक्र नहीं किया था।
विज्ञापन

 
परिस्थितियों पर उठे सवाल, जांच पर टिकी नजरें
नरेंद्र सिंह ने बताया कि शव पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं दिखे, लेकिन परिस्थितियां संदेह पैदा करती हैं। इसी आधार पर उन्होंने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अब पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें