फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: भीलवाड़ा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को कुचला, दोनों की दर्दनाक मौत

Mon, 23 Nov 2026 01:34 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा

सार

भीलवाड़ा के पारोली थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। हादसा दांतड़ा और कोठाज के बीच हुआ। एक युवक ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की अस्पताल में मौत हुई।

 

विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीलवाड़ा के पारोली थाना क्षेत्र में रविवार रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों मृतक फलासेड़ गांव के रहने वाले थे और अपनी बाइक से कोटड़ी की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन


बुरी तरह कुचल गया सिर
पारोली थाना प्रभारी कमलेश कुमार मीणा ने बताया कि फलासेड़ निवासी 20 वर्षीय कान्हा उर्फ कन्हैयालाल गुर्जर पुत्र उदयलाल गुर्जर अपने साथी 22 वर्षीय रामपाल गुर्जर पुत्र भागचंद गुर्जर के साथ बाइक से जा रहा था। कोटड़ी मार्ग पर दांतड़ा और कोठाज के बीच अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में कन्हैयालाल का सिर बुरी तरह कुचल जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल रामपाल को लोगों ने कोटड़ी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल रेफर किया गया, जहां देर रात करीब दो बजे उसने भी दम तोड़ दिया।

पुलिस कार्रवाई और गांव में पसरा सन्नाटा
सोमवार सुबह पुलिस ने महात्मा गांधी अस्पताल और कोटड़ी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर दोनों शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस ने अज्ञात वाहन व चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। मृतकों में शामिल रामपाल मार्बल की खान में काम करता था और उसके दो बेटे हैं। वह अपने बड़े भाई के साथ रहता था। वहीं कन्हैयालाल खेती का काम करता था और उसका एक छोटा भाई है। उसकी शादी कोठाज में हुई थी, लेकिन उसकी कोई संतान नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें