फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: गरबा महोत्सव में प्रवेश के लिए तिलक और आधार कार्ड अनिवार्य, पारंपरिक परिधान पहनना होगा जरूरी

Mon, 22 Sep 2025 06:54 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा

सार

Garba Festival Entry Guidelines: गरबा पांडालों के प्रवेश द्वार पर विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता तैनात रहेंगे। वे आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का आधार कार्ड जांचेंगे और तिलक लगाकर प्रवेश देंगे। साथ ही आयोजन स्थल की पवित्रता बनाए रखने के लिए गंगाजल और गोमूत्र का छिड़काव भी किया जाएगा।
विज्ञापन
गरबा महोत्सव में प्रवेश के लिए नियम जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर सोमवार से भीलवाड़ा शहर में गरबा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस बार आयोजन समितियों ने प्रवेश को लेकर विशेष नियम लागू किए हैं। पांडाल में आने वाले हर व्यक्ति को तिलक लगाना और आधार कार्ड दिखाना अनिवार्य किया गया है। वहीं, महिलाओं और युवतियों से पारंपरिक परिधान पहनकर ही महोत्सव में शामिल होने की अपील की गई है।

विज्ञापन

 
60 स्थानों पर गरबा आयोजन
शहर में लगभग 60 स्थानों पर गरबा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा 12 से अधिक स्थानों पर डांडिया वर्कशॉप भी आयोजित हो रही हैं। आयोजकों ने इस बार अन्य समुदायों के लोगों की एंट्री पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। इस व्यवस्था में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और अन्य संगठनों ने भूमिका निभाई है।
 
गेट पर होगी जांच और स्वागत
गरबा पांडालों के प्रवेश द्वार पर विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता तैनात रहेंगे। वे आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का आधार कार्ड जांचेंगे और तिलक लगाकर प्रवेश देंगे। इसके साथ ही आयोजन स्थल की पवित्रता बनाए रखने के लिए गंगाजल और गोमूत्र का छिड़काव भी किया जाएगा।
विज्ञापन

 
महिलाओं के लिए परिधान संबंधी निर्देश
गरबा आयोजन समिति की सदस्य और पूर्व पार्षद खुशबू शुक्ला ने कहा कि मां दुर्गा की आराधना के इस अवसर पर महिलाओं और युवतियों को पारंपरिक ड्रेस में ही आना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जींस और शॉर्ट टॉप की बजाय शालीन परिधान ही उपयुक्त हैं।

यह भी पढ़ें- Jodhpur News: जीएसटी कम होने से इस फेस्टिव सीजन बाजारों की रौनक बढ़ने के आसार, जनता के हाथ बचेगा पैसा
 
स्थानीय प्रतिनिधियों का समर्थन
पार्षद प्रतिनिधि देवेंद्र हाड़ा ने कहा कि प्रवेश नियमों को लेकर पांडालों के मुख्य द्वार पर बैनर लगाए गए हैं, ताकि लोग पहले से अवगत हो सकें। उन्होंने इन कदमों को आयोजन की सुरक्षा और गरिमा बनाए रखने के लिए आवश्यक बताया।
विज्ञापन

 
‘हिंदू आयोजन की पवित्रता बनाए रखना मकसद’
बजरंग दल के सह विभाग संयोजक आशीष दाधीच ने कहा कि गरबा महोत्सव पूरी तरह हिंदू आयोजन हैं और इसमें अन्य समुदाय के लोगों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उनका कहना था कि यह पहल महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा तथा महोत्सव की पवित्रता सुनिश्चित करने के लिए की गई है। आयोजन समितियों ने सभी भक्तों से अपील की है कि वे निर्धारित नियमों का पालन करें और भक्ति भाव से गरबा महोत्सव में शामिल हों।

यह भी पढ़ें- Jalore News: डूंगरी स्कूल में वेतन घोटाला, 22 हजार की जगह 1.06 लाख किया वेतन; 14 माह में हड़पे 19 लाख रुपये

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें