फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhilwara News: जहाजपुर में युवक की मौत के बाद तनाव बरकरार, बाजार बंद, जल विहार का बेवाण कार्यक्रम स्थगित

Sat, 05 Jul 2025 01:18 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा

सार

शुक्रवार रात एक कार से ठेले को लगी मामूली टक्कर के बाद हुए विवाद के बाद जहाजपुर में अब भी तनाव का माहौल बना हुआ है। इसी बीच जल विहार के बेवाण कार्यक्रम को भी स्थगित कर दिया गया है। संभावना है कि तनाव को देखते हुए मोहर्रम का जुलूस भी नहीं निकाला जाए।
विज्ञापन
गुस्साए लोगों से समझाइश करते विधायक गोपीचंद मीणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के जहाजपुर कस्बे में शुक्रवार रात को कार और ठेले की टक्कर के बाद कार चालक  सीताराम कीर की हत्या के मामले ने शनिवार को और गंभीर रूप ले लिया। कस्बे में बाजार बंद रहे और पूरे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। एहतियातन प्रशासन ने कस्बे में 10 थानों का अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह कस्बे में ही डेरा डाले हुए हैं। भीलवाड़ा के जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधु भी यहां पहुंच गए हैं। विधायक गोपीचंद मीणा ने एकत्र भीड़ से समझाइश कर प्रशासन से मांग की है कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पीड़ित परिवार को न्याय मिले। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय में भी बात की है। विधायक मीणा ने कहा है कि मैं व्यक्तिगत रूप से इस घटना से बहुत आहत हूं। समग्र हिंदू समाज की भावनाओं को समझते हुए, उनकी मांगों को न्याय दिलाने के लिए मैं पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं।


ये भी पढ़ें: Bhilwara News: ठेले से कार की टक्कर पर भड़का विवाद, कार चालक की पीट-पीटकर हत्या, छावनी में तब्दील हुआ कस्बा
विज्ञापन


घटना के विरोध में हिंदू संगठनों और आम जनता का आक्रोश अब भी थमा नहीं है। अस्पताल में मृतक को श्रद्धांजलि देने और न्याय की मांग करने वालों की भीड़ जुटने लगी है। इस तनावपूर्ण माहौल का असर धार्मिक आयोजनों पर भी पड़ा है। आज सुबह मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने पर सहमति बन गई थी।

दरअसल जहाजपुर में आज 10 माह बाद भगवान पितांबरराय जी के जल विहार कार्यक्रम के तहत बेवाण को निजधाम मंदिर ले जाने की योजना थी। यह बेवाण पिछले 10 महीनों से कल्याण राय जी मंदिर में रखा हुआ है। गौरतलब है कि बीती 14 सितम्बर 2024 को जलझूलनी एकादशी के दिन जब बेवाण को जामा मस्जिद मार्ग से ले जाया जा रहा था, तब उस पर पत्थरबाजी की घटना हुई थी। इसके बाद समग्र हिंदू समाज की मांगों के तहत बेवाण को मंदिर में ही रोक दिया गया था। बेवाण संघर्ष समिति व पुलिस के मध्य वार्ता के बाद तीन दिन पूर्व बेवाण को समारोहपूर्वक आज वापस ले जाया जाना तय था लेकिन कल यह वारदात होने से अब इसे स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन


घटना के बाद बढ़ते तनाव को देखते हुए मोहर्रम का जुलूस भी जहाजपुर में नहीं निकाला जाएगा, ऐसी संभावना बन रही है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। पुलिस और प्रशासन स्थिति को सामान्य बनाए रखने के लिए लगातार संवाद कर रहे हैं और शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है। फिलहाल जहाजपुर कस्बा छावनी में तब्दील हो चुका है और आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है। सुरक्षा के लिहाज से सभी संवेदनशील इलाकों में पुलिस की गश्त जारी है और हालातों पर नजर रखी जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें