फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhilwara News: भीलवाड़ा पुलिस ने 46 लाख रुपये का अवैध डोडा चूरा किया जब्त, एनएच 758 पर पुलिस ने कार्रवाई

Mon, 11 Nov 2024 08:41 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा

सार

पुलिस ने इस मादक पदार्थ और पिकअप वाहन को जब्त कर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीलवाड़ा जिले के बडलियास थाना पुलिस ने विधानसभा उपचुनाव 2024 के दौरान अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ अभियान में बड़ी कामयाबी हासिल की। पुलिस ने एनएच 758 पर एक पिकअप वाहन से करीब 46 लाख रुपये मूल्य का 936.860 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त किया है। इस अभियान के तहत पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया। मामले में फरार अज्ञात चालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह आईपीएस के अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस जैन और माण्डलगढ़ वृताधिकारी बाबू लाल विश्नोई के सुपरविजन में, थाना बडलियास के थानाधिकारी सिद्धार्थ प्रजापत ने अपनी टीम के साथ रात में गश्त के दौरान यह सफलता हासिल की। उन्होंने बताया कि 11 नवम्बर 2024 की रात चैकी सवाईपुर के इंचार्ज अशोक कुमार कड़वा हेड कांस्टेबल (कानि.) 885 के नेतृत्व में टीम एनएच-758 पर गश्त कर रही थी। 

बीगोद की ओर से आ रही एक संदिग्ध पिकअप (रजिस्ट्रेशन नंबर आरजे 06 जीबी 7369) को चेकिंग के लिए रुकवाने का प्रयास किया गया, परन्तु पिकअप चालक ने वाहन रोकने की बजाय तेजी से भीलवाड़ा की ओर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा किया, जिसके बाद पिकअप डेलाना की सीमा पर पलट गई। चालक अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


पिकअप वाहन की तलाशी में 48 कट्टों में भरा हुआ कुल 936.860 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने इस मादक पदार्थ और पिकअप वाहन को जब्त कर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें