फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीलवाड़ा: काले पानी के टैंक में सफाई करने उतरे दो सगे भाइयों की मौत, जहरीली गैस से घुटा दम

Wed, 25 Nov 2026 11:42 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भीलवाड़ा

सार

भीलवाड़ा के हमीरगढ़ स्थित आरएसडब्ल्यूएम कारखाने में काले पानी के टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस से दो सगे भाइयों रोशन और राजू की मौत हो गई। एक भाई को बचाने के लिए दूसरा भी टैंक में उतरा था।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के हमीरगढ़ स्थित आरएसडब्ल्यूएम कारखाने में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां काले पानी के टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाई ठेकेदार राघव एंटरप्राइजेज के माध्यम से कारखाने में सफाई का काम करने पहुंचे थे। टैंक में दम घुटने से दोनों बेहोश हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

भाई को बचाने के लिए टैंक में उतरा दूसरा भाई

जानकारी के अनुसार, कारखाने में काले पानी के टैंक की सफाई का काम चल रहा था। इसी दौरान एक भाई सफाई करने के लिए टैंक के अंदर उतरा। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आया तो बाहर खड़े दूसरे भाई को चिंता हुई। उसे अनहोनी की आशंका हुई और वह अपने भाई को बचाने के लिए टैंक में उतर गया।

विज्ञापन

हालांकि, टैंक में पहले से जमा जहरीली गैस के कारण दूसरा भाई भी उसकी चपेट में आ गया। दोनों का दम घुट गया और वे टैंक से बाहर नहीं निकल सके। आसपास मौजूद लोगों ने जब टैंक के अंदर देखा तो दोनों भाई अचेत अवस्था में पड़े मिले।

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

मौके पर मौजूद लोगों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों भाइयों को टैंक से बाहर निकाला और उपचार के लिए महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान दौसा जिले के रामपुरा निवासी रोशन और राजू के रूप में हुई है।
दो सगे भाइयों की एक साथ मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, रामपुरा गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। हादसे के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें