फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Crime: बीच बाजार में कांग्रेस नेता पर फायरिंग और तलवार से हमला, ICU में भर्ती; BJP नेता पर आरोप

Sat, 11 Oct 2025 11:38 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा

सार

Attack On Congress Leader: भीलवाड़ा में पूर्व सरपंच और कांग्रेस नेता हरफूल जाट पर फायरिंग व तलवार से हमला हुआ। वे गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने नाकाबंदी कर जांच शुरू की है। घटना के बाद राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप और शहर में दहशत का माहौल है।
 
विज्ञापन
कांग्रेस नेता पर गोलीबारी और तलवार के हमले के बाद मची अफरातफरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीलवाड़ा शहर के मध्य स्थित सरकारी दरवाजा क्षेत्र में शनिवार शाम उस समय अफरातफरी मच गई जब कांग्रेस नेता और हलेड़ ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच हरफूल जाट पर बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने फायरिंग और तलवार से हमला कर दिया। घटना शाम करीब सात बजे की है, जब हरफूल जाट किसी कार्य से बाजार पहुंचे थे। हमलावरों ने पहले गोली चलाई और फिर तलवार से वार कर मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन

 
घटना के तुरंत बाद बाजार में भगदड़ मच गई। लोगों ने सुरक्षा के चलते दुकानों के शटर बंद कर दिए और आसपास के क्षेत्रों में दहशत फैल गई। घायल हरफूल जाट को तत्काल महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती किया गया है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति गंभीर लेकिन स्थिर बताई जा रही है।
 
पुलिस की त्वरित कार्रवाई, हथियार बरामद
हमले की सूचना मिलते ही सीओ सिटी मनीष बड़गुर्जर और कोतवाल गजेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर तलाशी शुरू की। मौके से एक तलवार और एक लाठी बरामद की गई है। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, स्थानीय लोग और व्यापारी एकत्र हो गए।
विज्ञापन



 
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दो बाइक सवार बदमाश हरफूल जाट का पीछा करते हुए सरकारी दरवाजा तक पहुंचे। जैसे ही वह एक दुकान के सामने रुके, हमलावरों ने उन पर तलवार से हमला किया और भागते समय फायरिंग भी की। इसके बाद वे बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें- भीषण हादसे में चार की मौत: उदयपुर-अहमदाबाद हाईवे पर एक-एक कर भिड़े पांच वाहन, सड़क पर बिखरे गए मांस के लोथड़े
विज्ञापन

 
रंजिश या राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता की आशंका
प्रारंभिक जांच में पुलिस को यह मामला पुरानी रंजिश या राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेश सोनी ने इस हमले के पीछे हलेड़ के भाजपा नेता बालूलाल आचार्य का हाथ होने की आशंका जताई है। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस घटना को राजनीतिक साजिश बताते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।
 
शहर में नाकाबंदी और बढ़ी निगरानी
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शहर के मुख्य मार्गों पर नाकाबंदी कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि कई टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। अधिकारियों ने भरोसा जताया कि हमलावर जल्द ही गिरफ्तार किए जाएंगे। इस बीच अस्पताल के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ जुटी हुई है। माहौल तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताया जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

यह भी पढ़ें- अलवर सांप्रदायिक तनाव: भीड़ ने नारेबाजी कर किया परिवार पर हमला, गोली लगने से घायल युवक की मौत; प्रदर्शन तेज

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें